jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

10 हजार रिश्वत लेते रोजगार सहायक पकड़ाया, योजना का लाभ देने के लिए मांगी थी घूस

आरोपी एक हितग्राही से कपिलधारा योजना का लाभ देने के एवज में घूस ले रहा था

मकड़ाई समाचार छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में रिश्वतखोरी के मामले में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए एक रोजगार सहायक को पकड़ा है। आरोपी एक हितग्राही से कपिलधारा योजना का लाभ देने के एवज में घूस ले रहा था। लेकिन लोकायुक्त ने उसे ट्रैप कर उसके काले कारनामे को पर्दाफाश कर दिया।

- Install Android App -

मामला जुन्नारदेव तहसील के मोहगांव किशन का है। यहां पदस्थ रोजगार सहायक मुकेश बेलवंशी पिता हल्कू बेलवंशी ने गणेश बेलवंशी से उसके खेत में कपिलधारा योजना के तहत कूप निर्माण करवाने के एवज में 10000 की रिश्वत की मांग की थी, जिसकी शिकायत फरियादी ने लोकायुक्त में कर दी, इसके बाद शिकायत का सत्यापन कराया गया। शिकायत सही पाए जाने पर आज आरोपी रोजगार सहायक को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

ट्रैप दल में निरीक्षक कमल सिंह उईके, निरीक्षक भूपेंद्र कुमार दीवान, निरीक्षक नरेश बेहरा और अन्य सदस्य शामिल रहें। इस कार्रवाई से हड़ंकम मचा हुआ है। बता दें कि इससे पहले भी छिंदवाड़ा जिले में रिश्वतखोरी के कई मामले आ चुके हैं। लगातार कार्रवाई के बाद भी भ्रष्ट सरकारी कर्मचारी बाज नहीं आ रहे हैं।