jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार - किस्मत नहीं, मेहनत बोलती है मध्यप्रदेश में मानसून की आखिरी बारिश जारी..., मंडला में गणेश पंडाल में सो रहे लोगों को लगा करंट, 4 की मौत और 2 की हालत गंभीर 5 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, लाखों ग्राहक एटीएम के भरोसे आज हरदा में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके का दौरा, गौशाला और सेवा संकल्प कार्यक्रम में होंगे श... ट्रंप ने हमें बचा लिया...', UNGA में शहबाज शरीफ के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का खौफ, फिर की अमेरिका की ... मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन

युवक की नृशंस हत्याः युवक के साथ मारपीट कर उसेे रेल पटरियों पर रख हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार

मक्र्रड़ाई समाचार जबलपुर। पनागर के महगवां परियट में एक किशोर से मारपीट कर बेसुध कर दिया। जब किशोर बेहोश हो गया तो उसे रेल पटरियों पर रखकर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने वाले दो फरार आरोपितों को पनागर पुलिस ने विशाल को ग्वारीघाट और बोबिल उर्फ संजय को सिहोरा से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपितों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। दोनों फरार आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम था। पुलिस राहुल गोटिया, सत्येन्द्र गोटिया, कन्हैया गोटिया, रोहित ठाकुर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस ने बताया कि ग्राम महगवां परियट निवासी विकास पटेल (32) 13 अक्टूबर की रात कहीं जा रहा था। इस दौरान रास्ते में उसे राहुल गोटिया, मोनू गोटिया, सत्येन्द्र गोटिया, कन्हैया गोटिया, ढक्कन उर्फ विशाल, रोहित ठाकुर, 17 वर्षिय किशोर ने रोका। सभी ने उससे बुरी तरह से मारपीट की। विकास को गंभीर चोटें आई और वह बेहोश हो गया। जिसके बाद उसे उठाया और खैरी के पास रेल पटरियों पर उसे रख दिया। इस दौरान ट्रेन की चपेट में आने के कारण विकास की मौत हो गई। दूसरे दिन 14 अक्टूबर की सुबह विकास का शव पटरियों पर मिला था।

 

- Install Android App -

है।