jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

नवाहर नवोदय विद्यालय जबलपुरःजूनियर विद्यार्थी के साथ मारपीट करने वाले सीनियर को स्कूल से किया निलंबित

मकड़ाई समाचार जबलपुर। जवाहर नवोदय आवासीय विद्यालय बरगी में जूनियर छात्र के साथ रैगिंग का मामला आया है। सीनियर छात्रों ने उसे रात में लात-घूंसों से पीटा। पीड़ित छात्र ने अभिभावक के साथ पहुंचकर इस मामले में स्कूल प्रबंधन से शिकायत की है जिसके बाद आरेापित छात्रों को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया गया है।  सोमवार को स्कूल प्रबंधन ने पालकों के साथ इस संबंध में निर्णय लेने के लिए एक बैठक बुलाई है जिसके आधार पर ही कार्रवाई तय होगी। पुलिस ने कहा कि उनके पास शिकायत नहीं आई। स्कूल स्तर पर ही कार्रवाई की जा रही है।

- Install Android App -

कक्षा आठवीं के छात्र को कक्षा 11वीं के छह-सात विद्यार्थियों ने मिलकर पीटा। उसे बेल्ट, लात-घूंसों से पीटा गया। घटना 12 जनवरी की रात में हुई। बताया जाता है कि सीनियर छात्र अपने से छोटी कक्षा के विद्यार्थियों से खाने-पीने की सामग्री मांगते हैं। कई बार जूनियर इसका विरोध करते हैं जिस वजह से मारपीट की घटना होती है। ऐसा ही घटित मामले में हुआ था। सीनियर उसके विरोध करने से खफा हो गए और मारपीट की।