jhankar
ब्रेकिंग
भारतीय किसान संघ के समर्थन में दोपहर 2 बजे तक बंद रहा हरदा बाजार और मंडी, व्यापारियों ने दिया साथ हंडिया में सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती: नर्मदा तट के पास दुकानों में पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर ₹20... लुचगाँव में खराब DP के कारण अंधेरे में ग्रामीण, नई DP लगाने की मांग सड़क निर्माण के दौरान अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस का ज्ञापन,  नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुदेश शर्मा ने आंद... ई-विकास टोकन बुकिंग के नाम पर वसूली नहीं चलेगी,  एसडीएम विजय राय ने कहां कार्रवाई होगी किसानों से सि... सड़कों से गायब होंगे निराश्रित गोवंश, बांदर खो गौशाला में मिलेगी शरण, सड़क हादसे रोकने एसडीम विजय रा... सड़क निर्माण के दौरान अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस का ज्ञापन, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुदेश शर्मा ने आंदो... बानापुरा स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तत्काल कराया बंद मकड़ाई एक्सप्रेस 24 की खबर का असर पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं

अज्ञात कारणों से मकान में लगी आग ,महिला युवक की मौत

मकड़़ाई समाचार बड़वानी। जिले के सेंधवा नगर में मोतीबाग चौक में गुरुवार तड़के चेतन मंगल के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई।आग की लपटों और धुएं से मची अफरातफरी प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मकान में आग की लपटें उठने व धुआं फैलने से अफरातफरी मच गई। सुबह तक छह फायर ब्रिगेड ने आग पर जैसे-तैसे काबू पाया। बताया गया है कि अग्निकांड में मकान पूरी तरह से जल गया। जानकारी के अनुसार 47 वर्षीय राधिका मंगल नामक महिला आग से बचने के लिए पहली मंजिल से पड़ोस के घर में जाने के दौरान गिर गई। उनकी बेटी भी ग्राउंड फ्लोर पर कूद गई।
दोनों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है। जहां गम्भीर चोट के कारण राधिका की मौत हो गई। वहीं बालिका का उपचार किया जा रहा है। आग लगने के दौरान कमरे में फंसे मानसिक दिव्यांग युवक तुषार मंगल की दम घुटने से मौत हो गई है।
सुबह तक चली आग बुझाने की कोशिशें
जानकारी के अनुसार आग से धुआं फैलने के कारण नींद से जागी राधिका मंगल घबराई। उन्‍होंने बच्चों को उठाया और आसपास मदद के लिए चिल्लाने लगी। भागकर पड़ोस की छत में कूदने के दौरान फिसलकर नीचे जमीन पर गिर पड़ी। वहीं क्षेत्र के लोगों की भीड़ जमा हो गई।अन्य मकान आग की चपेट में आए और भीतर फंसे लोगों को निकालने के लिए अफरातफरी मच गई। लोगों ने सीढ़ी लगाकर दूसरी मंजिल से दहक रही आग की लपटों को बर्तनों से पानी फेंककर बुझाने का प्रयास किया। दमकलकर्मी भी सीढ़ियों से दूसरी मंजिल तक पहुंचे व आग बुझाने का प्रयास करते रहे। सुबह तक जैसेतैसे आग बुझी