jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार - किस्मत नहीं, मेहनत बोलती है मध्यप्रदेश में मानसून की आखिरी बारिश जारी..., मंडला में गणेश पंडाल में सो रहे लोगों को लगा करंट, 4 की मौत और 2 की हालत गंभीर 5 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, लाखों ग्राहक एटीएम के भरोसे आज हरदा में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके का दौरा, गौशाला और सेवा संकल्प कार्यक्रम में होंगे श... ट्रंप ने हमें बचा लिया...', UNGA में शहबाज शरीफ के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का खौफ, फिर की अमेरिका की ... मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन

लापरवाही बरतने पर 11 जिलों के 11 डीईओ को नोटिस, 23 तक मांगा जवाब

मकड़ाई समाचार मध्य प्रदेश|सरकारी कामों में लापरवाही बरतने पर एक बार फिर अधिकारियों-कर्मंचारियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। मध्यप्रदेश के सतना जिले में डिप्टी कमिश्नर को-ऑपरेटिव के पाटणकर को नियुक्ति एवं पदोन्नति के गलत प्रस्तावों का अनुमोदन करने पर सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया ने सस्पेंड कर दिया। पाटणकर को कार्यालय आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएँ भोपाल अटैच किया गया है।

11  डीईओ को नोटिस

- Install Android App -

लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश शासन के आयुक्त अभय वर्मा द्वारा 11 जिलों अलीराजपुर, झाबुआ, बडवानी, आगर-मालवा, शिवपुरी, ग्वालियर, पन्ना, बालाघाट, मंडला, कटनी एवं सीधी के जिला शिक्षा अधिकारियों को अनुशासनात्मक कार्यवाही का नोटिस जारी किया गया है। इसमें लिखा है कि SPEMM योजना अंतर्गत मध्यप्रदेश में पूर्व से संचालित 1574 मदरसों में गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान की है, लेकिन आपके जिले में संचालित अनुदानित मदरसों की पूर्ण जानकारी प्रपत्र अनुसार संबंधित टेबल प्रभारी एवं मदरसा प्रभारी के माध्यम से संदर्भित पत्र में अंकित निर्देशों के क्रम में चाही गई थी, जो अद्यतन आपके जिले से अप्राप्त है

आदेश में आगे लिखा है कि इससे ऐसा प्रतीत होता है कि आपके जिला कार्यालयों द्वारा वरिष्ठ कार्यालयों के पत्रों एवं निर्देशों को महत्व नही दिया जाता है। उपरोक्त के क्रम में संदर्भित पत्र के माध्यम से चाही गई जानकारी एवं उनके (टेबल प्रभारी एवं मदरसा प्रभारी) स्पष्टीकरण के साथ दिनांक 23-01-2023 को अनिवार्य रूप से संचालनालय में उपस्थित होवें। समय-सीमा में जानकारी एवं स्पष्टीकरण प्राप्त न होने के फलस्वरूप आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी।