jhankar
ब्रेकिंग
पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हरदा-खिरकिया सड़क की बदहाली पर विधायक दोगने का अल्टीमेटम, 8 दिन में मरम्मत नहीं तो आंदोलन हरदा जिले की 47 बैंक शाखाओं में लटके ताले नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत खिरकिया में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई आरवी फर्नीचर मार्ट और खाली प्लॉट से 50 हजार रुपए की अवैध स... पोला अमावस्या पर बाबा भैरवनाथ का किया आकर्षक श्रृंगार, बांटी प्रसादी - बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्ध... हरदा: पूर्व साडा अध्यक्ष एवं लोकतंत्र सेनानी शिवनारायण टांक का निधन

मिर्च व्यापारियों व प्रशासन की एक घण्टे चली बातचीत नही बनी बात, जारी है हड़ताल

सुनील पटल्या गुर्जर बेड़िया। एशिया की प्रसिद्ध मिर्च मंडी बेड़िया में व्यापारियों व किसानों को सुविधाएं नही मिलने व मिर्च व्यापारी बिरजू वर्मा के 18.30 रुपये से भरा बैग का अब तक पता नही चलने को लेकर मिर्च व्यापारी हड़ताल पर बैठे हैं। मिर्च व्यापारी संघ अध्यक्ष समृध जवरा, धर्मेन्द्र भाटिया, गोलू तंवरव सुनील पटवारिया ने बताया कि मंडी प्रशासन से आठ सूत्रीय मांग रखी है। जिसमे मिर्च मंडी से अवैध कब्जा हटाया जाए, मंडी का समतलीकरण करना, मंडी में सुरक्षा व सुविधा की जावे, मंडी में किसानों व व्यपारियो को जो प्राकृतिक नुकसान व चोरी होने पर भरपाई की जावे। आदि मांगों को लेकर मांग की है। हड़ताल को लेकर शनिवार को एसडीएम बीएस कनेश, तहसीलदार शिवराम कनासे व थाना प्रभारी राजेन्द्र बर्मन पहुंचे । एक घण्टे तक चली बातचीत में एसडीएम ने मेरे अधिकार तक कि मांगे एक सप्ताह में करने को कहा। बाकी मांगे प्रशासन स्तर की है जिसे कलेक्टर द्वारा उच्च अधिकारियों को लिखित में अवगत कराया गया। किसान संघ ने भी किसानों व व्यापारियों के हितों की मांग रखी। एक घण्टे तक चली बैठक में बात नही बनी जिसके चलते व्यापारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल होने से किसानों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।