मां नर्मदा की संध्या पर दीपोत्सव कर महाआरती हुई
मकड़ाई समाचार हंडिया। मां नर्मदा जयंती की संध्या पर देव दिवाली के संस्थापक महंत श्री नारायण गुरु की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में कमल सांस्कृतिक मंच द्वारा हंडिया के श्री विमलेश्वर शिवआश्रम सहित रेवा गुर्जर आश्रम घाट, रिधेश्वर मंदिर घाट, लोधी घाट, पेडी घाट, नर्मदा मंदिर सड़क घाट, एवं कहार घाट पर लाखों की संख्या में दीपको को सभी नर्मदा भक्तों द्वारा प्रज्वलित कर घाटों को रोशन कर काशी में मां गंगा की देव दीपावली की तर्ज पर मां नर्मदा के घाटों को रोशन कर दीपोत्सव मनाया गया एवं श्री विमलेश्वर घाट पर काशी के बटुको द्वारा महाआरती की गई। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल द्वारा भी आरती की गई एवं देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की गई। इस अवसर पर विमलेश्वर आश्रम के महंत हेमंत शर्मा व अनिल कश्यप सहित सैकड़ों नर्मदा भक्तों ने धर्म लाभ अर्जित किया।

