jhankar
ब्रेकिंग
एमपी के 10.54 लाख किसानों के खातों में पहुंचे फसल बीमा के 1460 करोड़ रुपये हंडिया : मां नर्मदा की नगरी में प्लास्टिक की 'नो एंट्री', सीईओ अंजली जोसेफ खुद उतरीं मैदान में... अब... नेता प्रतिपक्ष पर लगाए गए आरोप भाजपा की सुनियोजित साजिश, निष्पक्ष जांच तक कांग्रेस करेगी परिषद बैठको... एमपी में खुलेंगे 45 नए नर्सिंग कॉलेज, मिलेंगी 30 हजार सीटें: मान्यता प्रक्रिया शुरू हरदा के सनफ्लावर स्कूल में दस्तावेजों का खेल! मार्कशीट में फेल, टीसी में पास; डीईओ से जांच की मांग नरसिंहपुर हादसा: हाईवे किनारे सेल्फी ले रहे 6 दोस्तों को हाईवा ने कुचला, सभी की मौत भोपाल में मंत्री परिषद की बैठक: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता को मंजूरी, इस्लामनगर में लिया ऐति... नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान  वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक में टक्कर के बाद लगी आग, 6 लोगों की मौत 36 घंटे में रहटगांव पुलिस की बड़ी सफलता: अपहृत 13 वर्षीय बालिका सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

सांसद दुर्गादास उइके ने विकास यात्रा में ग्रामीण क्षेत्र का किया दौरा

मकड़ाई समाचार हरदा। हरदा – बैतूल संसदीय क्षेत्र के सांसद दुर्गादास उइके ने बुधवार को हरदा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों का दौरा किया और विकास यात्रा में शामिल हुए। उन्होने विकास यात्रा के दौरान ग्राम सुखरास में हितग्राही शानू रामजी व नर्मदीबाई शानू को वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृति पत्र प्रदान किये। इसके अलावा सांसद उइके ने भागवती रामदास व कोकिला दिनेश को कल्याणी पेंशन तथा हितग्राही मुकेश रमेश, चैनसिंह शिवकरण, मधुकर भूरेलाल मालवीय, गणेश हजारीलाल व इकबाल बोंदर को पात्रता पर्ची वितरित की।

- Install Android App -

इस अवसर पर सुखरास में सांसद उइके की उपस्थिति में जिन निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया, उनमें पंचायत भवन परिसर में पेबर ब्लॉक लागत रूपये 1.54 लाख, शांति धाम में चैक डेम लागत रूपये 4.75 लाख, उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन लागत रूपये 21 लाख तथा एक प्रधानमंत्री आवास लागत रूपये 1.35 लाख रूपये शामिल है। इससे पूर्व मंगलवार को सांसद उइके ने टिमरनी विकासखण्ड के ग्राम रातामाटी, बिटिया, बोरपानी, दीदमदा गांवों का दौरा कर स्थानीय ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति पत्र प्रदान किये।