ब्रेकिंग

MP: चना, सरसों और मसूर खरीदी के लिए पंजीयन की तारीख बढ़ी, अब 10 मार्च तक किसान करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

मकड़ाई समाचार भोपाल। मध्य प्रदेश के किसानों से जुडी बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है। चना, सरसों और मसूर के पंजीयन की अंतिम तारीख बढ़ाई गई है। अब किसान 10 मार्च 2023 तक पंजीयन करा सकेंगे। पहले 25 फरवरी तक आखिरी तिथि थी।

- Install Android App -

कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि चना, सरसों और मसूर के पंजीयन की अंतिम तिथि को 25 फरवरी से बढ़ाकर 10 मार्च 2023 तक किया गया है। हमारे सभी किसान भाई–बहन अपनी फसल का पंजीयन करवा सकें, इसीलिए अन्नदाताओं के हित में यह निर्णय लिया गया है।