jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ... कुलहरदा में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल दो माह पहले दी ग... आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प आदिवासियों की जमीन, पट्टे और विकास कार्यों को लेकर सौंपे दो ज्ञापन बानापुरा के खेड़ापति मंदिर में चोरी का 16 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार  हंडिया : सरकारी स्कूल की ऐसी पहल कि बनी ‘सफलता की कहानी’, खेड़ीनीमा विद्यालय का जिले से चयन,,,

युवा साफ्टवेयर इंजीनियर ने लगाई फांसी

मकड़ाई समाचार भोपाल | राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में एक 25 वर्षीय साफ्टवेयर इंजीनियर विपिन कुमार ने फांसी लगा ली। उसने किन कारणों से यह कदम उठाया, इसका कारण जानने के लिए पुलिस ने मृतक की पत्नी को दिल्ली से भोपाल बुलाया है। पुलिस को आशंका है कि पत्‍नी से अनबन के बाद युवक ने फांसी लगाई है। फिलहाल मृतक के मोबाइल को जब्त कर जांच की जा रही है।

- Install Android App -

         गोविंदपुरा थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह ठाकुर के मुताबिक बरखेड़ा पठानी का रहने वाला विपिन दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करता था। उसने एक साल पहले दिल्ली की एक युवती से शादी कर ली थी। उसकी मां भोपाल में अकेली रहती है, उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। वह दो दिन पहले ही भोपाल मां के बुलाने पर आया था। शनिवार रात करीब पौने आठ बजे उसे घर के कमरे में उसकी मां ने फांसी पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया है।