jhankar
ब्रेकिंग
जेल लोक अदालत का आयोजन 26 अप्रैल को आंगनवाड़ी केन्द्र पर महिला जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न जिला जेल हरदा में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं विधिक सहायता शिविर सम्पन्न विश्व मलेरिया दिवस पर विविध गतिविधियों का हुआ आयोजन स्लॉट बुकिंग की सुविधा 30 अप्रैल से बढ़ाकर 9 मई 2026 तक हंडिया सड़क घाट : न स्नान आसान, न सम्मान सुरक्षित—आस्था की राह में हर कदम पर खतरा!” चिं अनिकेत सिंह की सराहनीय पहल आजकल के युवा दहेज के लालची नहीं  Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 25 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गंजाल मोरन परियोजना को निरस्त करने की मांग को लेकर आदिवासी समुदाय ने रहटगांव से लेकर हरदा तक किया पै... AAP को बड़ा झटका, राघव चड्ढा समेत कई राज्यसभा सांसदों ने दिया इस्तीफा

टेंट गोदाम में लगी भयंकर आग ,7 दमकल घंटों तक मशक्‍कत करती रही,आग की लपटो को देख दहशत में आए लोग

मकड़ाई समाचार सतना | टेंट गोदाम में भयंकर आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि दमकल घंटों तक मशक्‍कत करती रहीं। गोदाम की दीवार को भी जेसीबी से तोड़ना पड़ा।घटना सतना के बायपास रोड की है। यहां बुधवार सुबह संगम बेला मैरिज गार्डन के पास स्थित पवन टेंट हाउस के गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया था। आग पर काबू पाने के लिए 7 दमकल की गाड़ियों के अलावा नगर निगम की वाटर लॉरी को भी बुलाना पड़ा। घटना पर मौजूद प्रशासन की टीम ने जेसीबी बुलाकर गोदाम की दीवार भी तोड़ दी।

- Install Android App -

टेंट हाउस संचालक ओमप्रकाश गुप्ता का कहना है कि, जब गोदाम में आग लगी थी। तब मैं घर पर था। स्थानीय लोगों ने मुझे फोन किया था। उन्होंने फोन पर सूचना दी कि आपके गोदाम में आग लग गई है। मैंने तुरंत फायर ब्रिगेड को आग की सूचना दी। मैं जब तक मौके पर पहुंचा तब तक आग विकराल हो चुकी थी। गोदाम टीन के शेड से ढंका था। टेंट हाउस के गोदाम से निकलते धुएं और नजर आती आग की लपटों से आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। गोदाम के पास ही ब्रिक्स प्लांट और भूसी का गोदाम भी है। इस वजह से लोग परेशान थे कि कहीं आग फैल न जाए।