jhankar
ब्रेकिंग
विद्यालयों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन खुशियों की दास्तां : किसान कृष्णकांत ने थाईलैंड के ‘बनाना मैंगो’ से लिखी तरक्की की नई इबारत हरदा में गूंजा विकसित भारत का संकल्प: सेवा ज्योति यात्रा का हुआ भव्य शुभारम्भ, हंडिया में अमावस्या पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, प्रशासन ने कसी कमर मोहाली के स्कूल में ई-मेल से मिली बम की धमकी अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत वृद्धाश्रम में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं थेरेपी शिविर आयोजित विराट कोहली का प्रेमानंद महाराज आश्रम पर बड़ा बयान - 5 करोड़ वाले आरोप पर बोले - आस्था से जाता हूं, ... ₹10 करोड़ के बस स्टैंड में घटिया निर्माण का आरोप, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने खोला मोर्चा कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया राम वाटिका का निरीक्षण  खबर और जनपद सदस्य की पहल धर्मकुंडी के मौत वाले मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर

12वीं की छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़, 10 मिनट देर पहुंचने पर नहीं दी एग्जाम सेंटर में एंट्री, क्रूर रवैया से निकल रहे आंसू

वाहन ना मिलने के कारण दस मिनट लेट हो गई, इस कारण केंद्राध्यक्ष मैडम ने उन्हें परीक्षा कक्ष के अंदर घुसने से रोक दिया

मकड़ाई समाचार सागर। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। बोर्ड परीक्षाओं का समय सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक रखा गया है। आज पहला पेपर हिंदी का था। सागर जिले के परसोरिया हाईसेकेंडरी स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र में दो छात्राओं को केन्द्राध्यक्ष ने नियमों का हवाला देकर पेपर देने से वचिंत कर दिया। छात्राओं का कसूर सिर्फ इतना है कि वो एग्जाम सेंटर 10 मिनट लेट पहुंचीं थीं। इस कारण केंद्राध्यक्ष ने उन्हें एग्जाम हाल में प्रवेश नहीं दिया। वहीं इस घटनाक्रम के बाद से छात्राओं का रो-रो कर बुरा हाल है।

- Install Android App -

छात्राओं ने बताया कि वो रहली विधानसभा क्षेत्र के आपचदं गांव की रहने वाली हैं। गांव से एग्जाम सेंटर पन्द्रह किलोमीटर दूर है। वाहन ना मिलने के कारण दस मिनट लेट हो गई। इस कारण केंद्राध्यक्ष मैडम ने उन्हें परीक्षा कक्ष के अंदर घुसने से रोक दिया। और वो एग्जाम देने से वंचित रह गईं।

वहीं ग्रामीणों के विरोध करने पर कलेक्टर दीपक आर्य ने इस मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी गठित की है। जिसमें डिप्टी कलेक्टर शशि मिश्रा, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग मनीष वर्मा और जिला शिक्षा अधिकारी अखिलेश पाठक को शामिल किया गया है। टीम शाम 7 बजे तक रिपोर्ट देगी, इसके बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।