jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

टेम्पो ड्राइवर का किन्नरों ने काटा प्राइवेट पार्ट, झाड़ियों में फेंककर हुए फरार

किन्नरों ने पहले टेम्पो ड्राइवर को नशीली चाय पिलाकर बेहोश कर दिया

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां टेम्पो ड्राइवर का किन्नरों ने प्राइवेट पार्ट काट दिया। किन्नरों ने पहले टेम्पो ड्राइवर को नशीली चाय पिलाकर बेहोश कर दिया। जिसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया। इतना ही नहीं, किन्नरों ने उसे झाड़ियों में फेंक दिया।

- Install Android App -

दरअसल, पूरा मामला बिशरतगंज थाना क्षेत्र के रामपुरा फाटक की घटना है। जहां इज्जत नगर क्षेत्र के नगरिया कला का रहने वाला हसनैन खा 5 दिन पहले किन्नरों के यहां ड्राइविंग करने गया था। गुरुवार की देर शाम वह नौकरी समाप्त कर घर लौट रहा था। इसी दौरान किन्नरों ने उसे घर में चाय पिलाई। जिससे वह बेहोश हो गया।

टेम्पो ड्राइवर का आरोप है कि किन्नरों ने बेहोश होने के बाद उसका गुप्तांग काट दिया। बेहोशी की हालत में किन्नरों ने उसे रामपुरा फाटक के पास बेहोशी की हाल में फेंक कर चले गए। इसी दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने सूचना पुलिस को दी। जिससे मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भेजवाया।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीएससी सेंटर में घायल शख्स को भर्ती कराया। जहां ज्यादा हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल ड्राइवर का इलाज चल रहा है और हालत नाजुक बनी हुई है।