jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

उपभोक्ता आयोग का आदेश किसान की मृत्यु पर वारिसों को मिलेगी फसल बीमा राशि

मकड़ाई समाचार नर्मदापुरम। सिवनी मालवा तहसील के ग्राम पथाड़ा के किसान रामाधार राठौर की मृत्यु होने पर उनके वारिसों द्वारा उपभोक्ता आयोग में आवेदन देने पर आयोग के आदेश के अनुसार किसान के वारिसों को वाद व्यय, मानसिक संत्रांस व फसल बीमा राशि सहित 84290 / रू. खरीफ 2019 के लिए मिलेंगे। यह आदेश आयोग के मान० अध्यक्ष / न्यायाधीश श्री बिपिन बिहारी शुक्ला एवं मान० सदस्य सरिता द्विवेदी एवं श्री सतीश कुमार शर्मा द्वारा दिया गया है।

- Install Android App -

एडवोकेट दिनेश यादव ने बताया कि इस प्रकरण में किसान की 8.093 हे० कृषि भूमि ग्राम आयपा व पथाड़ा में है, बैंक द्वारा खरीफ 2019 के लिए किसान के खाते से फसल बीमा प्रीमियम राशि काटकर बीमा कंपनी को भेज दी थी, मगर निर्धारित समयावधि में केन्द्र सरकार के पोर्टल पर किसान की कृषि भूमि से संबंधित जानकारी दर्ज नहीं की, इस कारण किसान को फसल बीमा राशि नहीं मिली। जबकि दोनों गांव में सोयाबीन फसल अधिसूचित थी तथा गांव के अन्य किसानों को फसल बीमा राशि मिली है। आयोग द्वारा यह कहा गया है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अनुसार किसान से संबंधित राजस्व दस्तावेजों की जानकारी पोर्टल पर निश्चित समयावधि में दर्ज करना बैंक की जवाबदारी होती है, यदि आधार कार्ड या अन्य कोई तकनीकि त्रुटि है, जो उसे निश्चित समयावधि में ठीक जानी चाहिए। इस प्रकरण में बैंक व बीमा कंपनी द्वारा किसान की फसल बीमा प्रीमियम राशि काटने के बाद वापस कर दी गई थी। इस आदेश से किसान को बैंक द्वारा फसल बीमा राशि, मानसिक संत्रांस व वाद व्यय की राशि कुल 84290 / रू. परिवाद प्रस्तुत दिनांक से भुगतान दिवस तक 6 प्रतिशत ब्याज सहित देना होगा।