मकड़ाई समाचार हरदा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सुशासन संबंधी निर्देशों के पालन में हरदा जिले में प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट और कृषि मंत्री कमल पटेल के मार्गदर्शन में चौपालों का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण गांव गांव में किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को हरदा स्थित कहार समाज मांगलिक भवन परिसर खेड़ीपुरा में वार्ड चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया ने वार्ड क्रमांक 2, 3 व 4 के नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया, अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे सहित जिला प्रशासन के विभिन्न अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। चौपाल में वार्ड क्रमांक 4 के निवासी बबलीबाई, गौरव, रज्जू, सारदाबाई, विनोद कुमार, संजय, सकुन, निर्मलाबाई व घनश्याम ने आवेदन देकर बताया कि उन्हें अभी तक बाढ़ राहत राशि प्राप्त नहीं हुई, इस पर सीईओ सिसोनिया ने तहसीलदार को जांच कर पात्रता अनुसार राहत राशि दिलाने के निर्देश दिये। चौपाल में उन्होने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी प्रदान किये। चौपाल में सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग डॉ. राहुल दुबे ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
ब्रेकिंग
जिला पंचायत वार्ड 9 के सदस्य के लिए आज वोटिंग - 50 केंद्रों पर 25427 मतदाता करेंगे फैसला
राशन विक्रेताओं ने सरकार को दी चेतावनी, 1 अक्टूबर से 7 दिवसीय आंदोलन की तैयारी
पटवारियों की पदोन्नति में 50 वर्ष की आयु सीमा समाप्त करने की मांग, पटवारी संघ ने सौंपा ज्ञापन
नेपाल में बड़ा हादसा - पहाड़ टूटकर काली गंडकी नदी में गिरा
हर्षोल्लास के साथ निकाली गई श्री जिनवाणी पाल्की शोभायात्रा
श्राद्ध पक्ष में अनूठी पहल: हिंडोलनाथ बाबा की पहाड़ी पर रोपे 101 पौधे
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित
पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक...
पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर
खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
