jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री के हरदा दौरे पर NSUI दिखाएगी काले झंडे, प्रत्यक्ष चुनाव की मांग मुख्यमंत्री मोहन यादव के हरदा आगमन पर यातायात डायवर्सन प्लान जारी हंडिया में अवैध अतिक्रमण का मामला: उपसरपंच पर ₹20 हजार लेने का आरोप, जगह हटाई लेकिन रकम वापस नहीं हु... विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों और बाल संरक्षण अधिनियमों की जानकारी मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज रोजगार स्वरोजगार मेला ‘युवा संगम’ में 33 युवाओं का प्राथमिक चयन हुआ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 अक्टूबर को हरदा आयेंगे 9 वें पोषण पखवाड़ा का जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजित ऑपरेशन-100 में बड़ा खुलासा, नशा तस्करी में शिक्षक से लेकर NSG कमांडो तक शामिल भिलाई केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम जले - 2 टैंकर खाक

हरदा न्यूज़ : मोटर बाइंडिंग की दुकान में लगी आग, लगभग 5 लाख का सामान जलकर खाक !

मकड़ाई समाचार हरदा। जिले के सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम आमासेल में रात डेढ़ बजे के आसपास एक मोटर बाइंडिंग की दुकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जिसके चलते दुकान में रखा दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया।

- Install Android App -

घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने घरों में लगी पानी की मोटर की मदद से आग पर काबू पाया गया। दुकान के संचालक प्रह्लाद कुशवाह ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे के आसपास उसे गांव के लोगों ने दुकान में आग लगने की सूचना दी गई थी। जिसके बाद वे ओर कुछ ग्रामीण पहुचे। इस दौरान दुकान से तेज चिंगारी निकलती दिखाई दे रही थी।

दुकान के आसपास रहने वाले ग्रामीणों के घरों में लगी पानी की मोटर के पाइप से पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। तब तक दुकान के अंदर रखा लगभग पांच लाख रुपये मूल्य का सामान जलकर खाक हो चुका था। उन्होंने बताया कि गर्मी के दिनों में मोटरपंप, कूलर व फ्रिज के सुधारने को लेकर उन्होंने अपनी दुकान में सामान भरकर रखा था, जो पूरी तरह से नष्ट हो गया है।