jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद... गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

पति मारने दौड़ा तो जान बचाकर भागी पत्नी ने गुस्‍से में घर में लगाई आग, तीन सिलिंडर हुए ब्लास्ट, आसपास के चार घर भी जले

आग लगने से घर में रखे तीन गैस सिलिंडर ब्लास्ट हो गए

पाटन। दुर्ग के पाटन के ग्राम दैमार में एक सनसनीखेज घटना हुई। पति-पत्नी के बीच के विवाद के चलते पूरा गांव जलते-जलते बचा। दरअसल हुआ यूं कि दैमार गांव में पति-पत्नी के बीच विवाद हो रहा था। पति ने अपनी पत्नी की पिटाई की तो वो खुद को बचाने के लिए घर में घुसी और गुस्से में घर में आग लगा दिया।

आग लगने से तीन गैस सिलिंडर ब्लास्ट
आग लगने से घर में रखे तीन गैस सिलिंडर ब्लास्ट हो गए और उसके चलते आसपास के तीन और घर चपेट में आ गए। कुल पांच घरों में आग लगी। लाखों का सामान जला और इसकी चपेट में आने से एक मवेशी की भी मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही नगर सेना की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक घर पूरी तरह से जल चुका था। एक घर में आंशिक क्षति होने से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार ग्राम दैमार निवासी जगन्नाथ ठाकुर का उसकी पत्नी कौशल्या ठाकुर से विवाद हो गया। वे दोनों घर पर अकेले रहते थे। जगन्नााथ ठाकुर ने अपनी पत्नी को मारने की दौड़ाया तो भागकर घर में गई और घर के अंदर आग लगा दी। उसके घर में एक गैस सिलिंडर रखा हुआ था।

 

मवेशी की भी हो गई मौत
आग लगने से पहले वो सिलिंडर ब्लास्ट हुआ और उसके बगल में रहने वाले तारा साहू, मदन ठाकुर, बली ठाकुर और नागेश ठाकुर के घर तक आग पहुंची। पड़ोस में रहने वाले दो घरों के सिलिंडर भी ब्लास्ट हो गए और उनके घर का सारा सामान जल गया। जगन्नाथ ठाकुर के कोठार में एक मवेशी बंधी हुई थी। आगजनी में उस मवेशी की भी मौत हो गई।
वहीं मदन ठाकुर के घर पर रखा 50 कट्टा धान और 50 हजार रुपये नकद भी जल गए। अन्य पड़ोसियों के घर का सामान और राशन जला है। नगर सेना के दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया, वरना आगजनी से गांव में और बड़ी हानि हो सकती थी। इस घटना में लाखों रुपये के सामान के जलने का अनुमान है।