jhankar
ब्रेकिंग
कैमरे की नजर से हुनर का सम्मान, रायपुर में हरदा के पवन मानधनिया सम्मानित Aaj ka rashifal: आज का राशिफल दिनांक 3 अक्टूबर 2026, शनिवार जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सित... सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविर हंडिया : रिद्धनाथ घाट को पॉलिथिन मुक्त बनाने की पहल, सफाई अभियान में निकली दो ट्रॉली गंदगी अतिथियों ने पैर पखारकर किया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ गांधी जयंती पर खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया योग स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में हुआ श्रमदान बेहतर मृदा स्वास्थ्य के लिए संतुलित मात्रा में करें उर्वरकों का उपयोग जिले की 225 आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हरदा में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का बड़ा वार तीन मामलों में FIR, निर्माण हटाने के आदेश

खरबूज स्वाद के साथ-साथ यह सेहत को गर्मियों में कई लाभ पहुंचाता, जानिए खरबूज खाने के फायदे

गर्मी का मौसम खरबुज खाना सभी को पसंद होता है। खरबूज की ताजगी और ठंडक शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है। स्वाद के साथ-साथ यह सेहत को गर्मियों में कई लाभ पहुंचाता है। हम यहां आपको गर्मियों में खरबूज खाने के 10 फायदे बता रहें हैं |

- Install Android App -

हाइड्रेशन- गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) का खतरा सबसे ज्यादा होता है। खरबूजा 90 फीसदी पानी होता है और खरबूज खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।

विटामिन सी- खरबूजा विटामिन सी का भंडार है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाता है और शरीर को संक्रमण से लड़ने की क्षमता देता है। गर्मियों में होने वाली सभी तरह की बीमारियों के खरबूजा बचाता है।

वजन कम करने में सहायक- खरबूजा एक लो कैलोरी फल है। ये शरीर को भरपूर पोषण प्रदान करता है और बिना ज्यादा कैलोरी के आपको भूख भी नहीं लगती है। इसलिए खरबूजा खाने से वजन घटाने की समस्या में भी मदद मिलती है।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर– खरबूजा में लाइकोपीन नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो कैंसर और हृदय रोग से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है।

पाचन में सहायक– खरबूज में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन की समस्या को दूर करता है, इसलिए खरबुजा खाने से आपका पेट साफ रहता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाता है खरबूजा- खरबूजा में विटामिन ए पाया जाता है, जो आपकी आंखों की सेहत को भी सुधरता है। इसके सेवन से आंखों का नंबर भी ज्यादा नहीं बढ़ता है।

त्वचा का स्वास्थ्य-  खरबूजा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो आपकी त्वचा को खराब होने से बचाता है और चमक देता है।

ब्लड प्रेशर– खरबूजा में पोटैशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है। इसके अलावा दिल से संबंधित बीमारियों के खतरे को भी कम करता है।

मांसपेशियों में दर्द –  व्यायाम के बाद मांसपेशियों में दर्द हो जाता है। खरबूजा में अमीनो एसिड पाया जाता है, जो मांसपेशियों में दर्द को दूर करता है।

तनाव से राहत–   खरबूजा में मैग्नीशियम पाया जाता है, जो तनाव और चिंता को दूर करता है। हृदय रोगियों को खरबूजे का सेवन जरूर करना चाहिए।