मकड़ाई समाचार दुर्ग|कोहका पटवारी कार्यालय से एसडीएम ने पांच लाख 26 हजार 305 रुपये की जब्ती बनाई है। एसडीएम कार्यालय में छापा मारने पहुंचे तब पटवारी शत्रुघ्न मिश्रा एक बैग में उक्त रकम को रखा हुआ था। एसडीएम के पूछने पर पटवारी ने उक्त रकम को कभी आपरेटर तो कभी तहसीलदार का होना बताया।

