ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 31 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे इंदौर में अब हेलमेट के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल, आदेश 1 अगस्त से लागू नशा मुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न:  एसपी श्री चौकसे बोले नशे के शिकार लोगों को पहचानकर उन्हें ... अगस्त में बैंक 14 दिन रहेंगे बंद 10 साल पुराने मामले में पूर्व विधायक वानखेड़े, कांग्रेस प्रवक्ता त्रिपाठी बरी हरदा जिले के 7 जर्जर स्कूल भवन पर चला बुलडोजर , तोड़े भवन बारिश के साथ ही शहर की सड़कों में जगह जगह 6 से 7 इंच गहरे गड्ढे हो गए : नपा के द्वारा पूर्व में किए ... इसरो-नासा का सबसे महंगा और ताकतवर सैटेलाइट 'निसार' लॉन्च अमेरिका ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, ट्रंप ने कर दी घोषणा प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ में ननों की गिरफ्तारी के खिलाफ किया प्रदर्शन

दुष्कर्म आरोपी ने भागने के प्रयास में न्यायालय की पहली मंजिल से लगाई छलांग पकड़ा गया

 मकड़ाई समाचार रीवा ।  जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर से एक दुष्कर्म के आरोपित ने भागने का असफल प्रयास किया है। लेकिन उसे पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस की मानें तो विश्वविद्यालय पुलिस गत शुक्रवार की शाम 5 बजे दुष्कर्म के आरोपित को स्पेशल कोर्ट में पेश करने लाई थी। उसी समय उक्त आरोपित हथकड़ी लेकर भागने लगा। उसने फर्स्ट फ्लोर से छलांग लगाने की कोशिश की। जिसको न्यायालय परिसर में तैनात दो पुलिसकर्मी ने हथकड़ी खींच कर पकड़ लिया। इस घटना के बाद विश्वविद्यालय व सिविल लाइन थाने का दल बल मौके पर पहुंचा। वहां दुष्कर्म के आरोपित को बड़ी संख्या में पुलिस की मौजूदगी में कोर्ट में पेश किया गया। दरअसल आरोपित को बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात के चलते कोर्ट ने जेल वारंट जारी किया था। विश्वविद्यालय थाना प्रभारी निरीक्षक विद्यावारिध तिवारी ने बताया कि 32 वर्षीय आरोपित पर कई वर्षों से बड़ी बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप है। विश्वविद्यालय थाने में प्रकरण कायम कराया गया है।

पुलिस ने बीते दिन दोनों बेटियों का संजय गांधी अस्पताल में मेडिकल जांच कराया। दुष्कर्म की पुष्टि होने पर विश्वविद्यालय पुलिस ने आरोपित बाप को देर रात गिरफ्तार किया। इसके बाद मामला दर्ज कर गत 17 मार्च की शाम को कोर्ट में पेश किया जा रहा था। तभी आरोपित ने कोर्ट परिसर से भागने की कोशिश की। हालांकि पुलिस की सक्रियता के आगे आरोपित नहीं भाग पाया।

- Install Android App -