jhankar
ब्रेकिंग
कैमरे की नजर से हुनर का सम्मान, रायपुर में हरदा के पवन मानधनिया सम्मानित Aaj ka rashifal: आज का राशिफल दिनांक 3 अक्टूबर 2026, शनिवार जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सित... सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविर हंडिया : रिद्धनाथ घाट को पॉलिथिन मुक्त बनाने की पहल, सफाई अभियान में निकली दो ट्रॉली गंदगी अतिथियों ने पैर पखारकर किया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ गांधी जयंती पर खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया योग स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में हुआ श्रमदान बेहतर मृदा स्वास्थ्य के लिए संतुलित मात्रा में करें उर्वरकों का उपयोग जिले की 225 आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हरदा में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का बड़ा वार तीन मामलों में FIR, निर्माण हटाने के आदेश

MP में 10वीं बोर्ड परीक्षा का पेपर लीक! साइंस का प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, अधिकारी मौन, जिम्मेदार कौन ?

जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर रात से ही कक्षा दसवीं का पेपर वायरल हो रहा है

मकड़ाई समाचार मुरैना। मध्यप्रदेश में बोर्ड की परीक्षाएं जारी है। 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं चल रही है। इसी बीच प्रदेश के मुरैना जिले से बोर्ड परीक्षा का पेपर लीक का मामला सामने आया है। जहां कक्षा 10वीं का विज्ञान पेपर लीक हुआ है। वहीं जिम्मेदार अधिकारी जांच के बाद जवाब देने की बात कह रहे है।

- Install Android App -

जोरा में सेंट्रल एकेडमी परीक्षा केंद्र पर हाईस्कूल का पेपर आउट होने की चर्चा है। जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर रात से ही कक्षा दसवीं का पेपर वायरल हो रहा है। हालांकि (makdai express24) इस वायरल प्रश्न पत्र की पुष्टि नहीं करता है। वहीं कलेक्टर अंकित अस्थाना मौके पर पहुंचे है। जिला शिक्षा अधिकारी, एसडीएम अरविंद माहौर, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शर्मा मामले की जांच कर रहे हैं।

बता दें कि प्रदेश के कई जिलों में पेपर लीक का मामला सामने आया चुका है। स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने भी माना कि पेपर लीक हुआ है। उन्होंने कहा था कि थाने से लेकर स्कूल पहुंचने के बीच में पेपर लीक हुए। पेपर लीक का मुद्दा सदन से लेकर सड़क तक गरमाया हुआ है। विधानसभा सत्र में भी इस मामले पर जोरदार हंगामा हो रहा है।

मुरैना जिले में इसके पहले भी अंग्रेजी का बारहवीं कक्षा का पेपर लीक हुआ था। सोशल मीडिया के व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप में पेपर वायरल हुआ था। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही थी। वहीं एक के बाद एक पेपर लीक होने की खबर से माध्यमिक शिक्षा मंडल के बोर्ड परीक्षाओं की गोपनीयता और विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे है।