jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

MP Breking News : नर्मदा में नहाने गए 4 युवक बहे, एक का शव मिला

मकड़ाई समाचार बड़वानी |जिले के अंजड़ थाना इलाके के लोहारा घाट पर नहाने के दौरान चार युवक नदी में बह गए। एनडीआरएफ की टीम उनकी तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है चार में से एक युवक का शव मिला है, यह गुजरात का रहने वाला है। बाकी तीन की तलाश जारी है।

- Install Android App -

बताया जा रहा है कि, हादसे का शिकार चारों युवकों में से एक धार जिले के ग्राम मिर्जापुर का रहने वाला है, जबकि तीन अन्य गुजरात के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी ये भी सामने आई है कि, हादसे का शिकार दार जिले के रहने वाले युवक के अलावा गुजरात के तीनों युवक धार जिले के मनावर के अंतर्गत आने वाले मिर्जापुर गांव की एक मस्जिद में जमात में आए थे। बुधवार की सुबह चीरों युवक मलनगांव से नाव में सवार होकर नर्मदा नदी के दूसरे छोर पर नहाने आए थे। लेकिन, यहां नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी में जाने के कारण हादसे का शिकार हो गए। फिलहाल, अंजड़ थाना पुलिस अन्य तीन डूबने वालों का गौताखोरों की मदद से रेस्क्यू करा रही है।बताया जा रहा है कि, गोताखरों द्वारा किए रेस्क्यू में गुजरात के अमरपुरा में रहने वाले मोहम्मद कियाफतुल्लाह का शव नर्मदा नदी से बाहर निकाला गया है, जबकि गुजरात के टोकरियां में रहने वाले असरार, टोकरिया के ही रहने वाले जुनेद और दार जिले के मिर्जापुर के रहने वाले मोहम्मद जुबेर की तलाश की जा रही है।