jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

स्पा सेंटर की आड़ पर चल रहा था देह व्यापार, एक युवती और संचालक गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामान बरामद

पुलिस को यहां तलाशी के दौरान ग्राहक नहीं मिले, लेकिन आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं

Sex Racket : शहरों में स्पा सेंटर के नाम पर आज जिस्मफरोशी का काला धंधा फल-फूल रहा है। ऐसा ही बिना बोर्ड के स्पा सेंटर चल रहा था। यहां किसी को अंदाजा भी नहीं था कि अंदर क्या हो रहा है। पुलिस को इस सेंटर के बारे में जानकारी मिली। पता चला कि इस स्पा सेंटर में देह व्यापार हो रहा है। सूचना पर पुलिस ने यहां छापा मारा। पुलिस को यहां तलाशी के दौरान ग्राहक नहीं मिले, लेकिन आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं। पुलिस ने संचालक और एक युवती को गिरफ्तार किया है।

- Install Android App -

पूरा मामला आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र का है। फतेहाबाद मार्ग पर मार्केट के बेसमेंट में बिना बोर्ड के स्पा सेंटर संचालित हो रहा था। पुलिस ने छापा मारकर एक युवती के साथ संचालक को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में पकड़ा है। वहीं आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं। स्पा संचालक और युवती से पुलिस पूछताछ कर रही है।

स्पा सेंटर में कई केबिन बने हुए थे। संचालक ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, कि केबिन में कुछ भी नहीं है। लेकिन पुलिस ने केबिनों की तलाशी शुरू कर दी। यहां से कोई ग्राहक तो नहीं मिला, लेकिन आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं। इनको कब्जे में लिया गया। संचालक ने स्पा सेंटर का बोर्ड नहीं लगाया था। पुलिस ने संचालक और युवती को हिरासत में ले लिया।