मकड़ाई समाचार हरदा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सुशासन संबंधी निर्देशों के पालन में हरदा जिले में प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट और कृषि मंत्री कमल पटेल के मार्गदर्शन में चौपालों का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण गांव गांव में किया जा रहा है। इसी क्रम में जल संसाधन विभाग द्वारा जिले में नहर चौपालों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग सुश्री सोनम वाजपेयी ने बताया कि बुधवार को ग्राम मालौना में नहर चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल में हरदा उपशाखा के ग्राम मालौना, चारखेड़ा, गुरारखेड़ा, झाड़तलाई व टिमरनी के किसानों की नहर सिंचाई से सम्बन्धी शिकायतों का निराकरण किया गया। उन्होंने बताया कि नहर चौपाल में कुल 89621 की राजस्व वसूली विभाग को प्राप्त हुई।
ब्रेकिंग
