jhankar
ब्रेकिंग
हरदा । अब्दुल समद हरदा जिला इकाई के अध्यक्ष नियुक्त ‌।  लखनऊ: शहीद पथ पर फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 8 लोग गिरफ्तार मुजफ्फरनगर: नशीला पदार्थ देकर रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव, 4 पर FIR खातेगांव में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, रथ खींचने के लिए मची होड़ कोलकाता: ED की छापेमारी में मदरसे से 40 लाख कैश और 180 ग्राम सोने के सिक्के बरामद जींद से दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, खुद बनाएगी बिजली और आग लगने पर अपने आप बंद होगा सिस्टम... रायपुर: RRB परीक्षा में नकल, डबल अंडरगारमेंट में छिपाकर ले गया मोबाइल, महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार रायपुर: ‘मोदी की गारंटी’ याद दिलाने सड़क पर उतरे हजारों शिक्षक, सरकार को आंदोलन की चेतावनी दतिया: विधानसभा उपचुनाव के चलते सख्त चेकिंग, पुलिस ने 24 घंटे में जब्त किए 37 लाख रुपये सारसूद गांव के किसान की गुहार: क्रेशर प्लांट के कारण 7 एकड़ फसल बर्बाद, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुह...

टूटा दुखों का पहाड़, लेकिन मानवता का फर्ज नहीं भूले, मृतकों का होगा अंगदान |

इंदौर। दर्द, पीड़ा, रुदन, आंसू…। किसी की बेटी गई, किसी का बेटा, किसी का पति तो किसी की पत्नी, फिर भी मानवता का फर्ज नहीं भूले। बेलेश्वर महादेव मंदिर की बावड़ी के हादसे में अपनों को खोने का दुख तो जीवनभर नहीं भुलाया जा सकेगा, लेकिन दुनिया से जाने वालों की आंखें किसी जरूरतमंद की दुनिया में उजाला भर दें, इससे बड़ी बात और क्या होगी। वे तो नहीं दिखाई देंगे, लेकिन उनकी आंखों से जरूरतमंद देख पाएंगे। उनकी देह तो पंचतत्व में विलीन हो जाएगी, लेकिन त्वचा किसी की देह का आवरण बन जाएगी।

बावड़ी से निकाले गए शव जब एमवाय अस्पताल पहुंचाए गए तो वहां भी दर्द और आंसुओं का सैलाब बह रहा था। अंगदान कराने वाली संस्था के प्रतिनिधियों ने याद दिलाया तो डबडबाईं आंखों और डूबते मन के बीच मानवता जागृत हुई। मृत लोगों के स्वजनों ने अपनों की आंखें और त्वचा दान करने की सहमति दे दी। इस तरह आठ मृतकों की आंखें और इन्हीं में से तीन की त्वचा भी ली गई। अब दक्षा पटेल, इंद्र कुमार, भूमिका खानचंदानी, लक्ष्मी पटेल, मधु भम्मानी, जयंतीबाई, भारती कुकरेजा और कनक पटेल की आंखें और इंद्र कुमार, भूमिका और जयंतीबाई की त्वचा किसी जरूरतमंद के काम आएगी।

 

- Install Android App -

.. यही हमारे लिए अब सबसे बड़ा सुकून

सबसे पहले भारती कुकरेजा के स्वजनों ने नेत्रदान के लिए अधिकारियों और इंदौर सोसाइटी फार आर्गन डोनेशन के प्रतिनिधियों से संपर्क किया। अंगदान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने वाले मुस्कान ग्रुप के प्रतिनिधि तुरंत एमवाय अस्पताल पहुंचे। सोसाइटी के आर्गन ट्रांसप्लांट को-आर्डिनेटर संदीपन आर्य और मुस्कान ग्रुप के जीतू बागानी ने सारा इंतजाम कराया। इसके बाद जितने भी शव आए उनके स्वजनों को भी नेत्रदान और त्वचा दान के लिए प्रेरित किया। स्वजनों को अपने पहाड़ से दुख के बीच भी परपीड़ा का भान आया।

अपनों के नेत्रदान को लेकर स्वजन ने कहा कि हमारे अपने तो चले गए, लेकिन उनका कोई अंग किसी जरूरतमंद के काम आए तो इससे बड़ी बात क्या हो सकती है। हमारे मृत स्वजन तो अब लौटकर नहीं आ सकते, लेकिन उनकी आंखों से किसी की जिंदगी रोशन होगी, यही हमारे लिए अब सबसे बड़ा सुकून है।