jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

MP NEWS : नशेड़ी कार चालक ने एक दर्जन लोगों को टक्कर मारी, दो की मौत |

इंदौर। भंवरकुआ थाना क्षेत्र के पालदा में एक शराबी कार चालक ने गुरुवार दोपहर जमकर आंतक मचाया। उसने एक दर्जन लोगों को टक्कर मार दी। घटना में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन से अधिक लोग घायल हैं। गुस्साए लोगों ने उसे पकड़ कर जमकर पीटा। कुछ लोगों ने उसे बचाया। लोगों ने कार में आग लगाने का भी प्रयास किया। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया है, वह काफी नशे में था। घटना सीसीटीवी कैमरों में दर्ज हो गई है।

पुलिस के मुताबिक घटना शाम साढ़े चार बजे हुई। आरोपित कार चालक श्रवण पाठक 31 निवासी कोनिया कला जिला रीवा ने तेज गति से गाड़ी चलाते हुए आरटीओ से पालदा आने वाली सड़क पर घटना को अंजाम दिया। घटना में नितिन गंगवाल 44 निवासी मानवता नगर, सुरेश मालवीय 50 निवासी मानवता नगर की मौत हो गई। जबकि कपूरचंद गंगवाल निवासी मानवता नगर, मोहम्मद वसीम निवासी नायता मुंडला और अन्य घायल हो गए।

- Install Android App -

प्रत्यक्षदर्शी राकेश सिलावट के अनुसार घटना के पहले आरोपित कार चालक पालदा रोड़ पर एक स्कूल के पास कार खड़ी कर बैठा हुआ था। उसके साथ एक अन्य युवक भी था।

अचानक उसने गाड़ी स्टार्ट की और करीब 80 की गति से दौड़ाना शुरू कर दिया। इस दौरान रोड से पैदल चलते या वाहन पर आते जो मिला उसे टक्कर मार दी।

इलेक्ट्रीशियन सुरेश मालवीय की तो मौके पर ही मौत हो गई थी। बाद में उसकी कार टकरा कर रुकी। गुस्साए लोगाें ने श्रवण को जमकर पीटा। वह काफी नशे में था। हम लोगों ने उसे भीड़ से अलग कर एक कमरे में बंद किया। बाद में उसे पुलिस के हवाले किया। घटना में उसकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें लोगाें ने आग लगाने का प्रयास भी किया। बाद में पुलिस ने कार को जब्त किया है।