jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

BIG NEWS : बड़े भाई की हत्‍या के बाद कटर से काटा सिर और पैर, शव को ऐसे लगाया ठिकाने |

भिलाई। छत्‍तीसगढ़ के भिलाई के थाना नंदिनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अरसनारा में हुए हत्याकांड की गुत्थी को नंदिनी पुलिस ने सुलझा लिया है। आरोपित मृतक का छोटा भाई है। मृतक आदतन शराबी था। शराब के नशे में प्रतिदिन माता-पिता सहित पूरे परिवार को प्रताड़ित करता था। मृतक की प्रताड़ना से तंग आकर छोटे भाई ने उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के पूर्व दोनों भाइयों ने मिलकर पहले शराब पी। बेसुध हो जाने पर आरोपित छोटे भाई ने कटर से गला रेतकर हत्या कर दी। नंदिनी पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

हत्‍याकांड की गुत्थी सुलझी

दुर्ग पुलिस अधीक्षक डा. अभिषेक पल्लव ने बताया कि ग्राम अरसनारा में मिले अज्ञात शव की हुई शिनाख्त के बाद हत्यारे को भी पकड़ लिया गया है। मृतक राजेंद्र कुमार जंघेल की हत्या उसी के छोटे भाई अमरनाथ जंघेल के द्वारा की गई थी।

- Install Android App -

बड़े भाई की हत्‍या के लिए बनाया प्‍लान
आरोपित अमरनाथ जंगल से पूछताछ करने पर बताया कि भाई राजेंद्र जंघेल आदतन शराबी था। नशे में दिन-रात डूबे रहता था। नशे की हालत में माता और पिता को अत्याधिक परेशान करता रहता था। जिससे तंग आकर 24 मार्च को भाई राजेंद्र जंघेल को अपनी मोटरसाइकिल में बिठाकर जामुल स्थित देशी शराब दुकान लेकर गया था। जहां पर मसाला देशी शराब की तीन पव्वा खरीदा। फिर साथ लेकर बोड़ेगांव अरसनारा के पास पहुंच गए।

कटर से काटा बड़े भाई का गला
शाम के पांच बजे तक दोनों ने साथ मिलकर शराब पी। अमरनाथ ने भाई मृतक राजेंद्र को दो पव्वा शराब पिलाई। नशे में बेसुध हो जाने पर साथ में ले गए कटर से गले को काट दिया। उसके बाद पास के ही गांव में जाकर दो प्लास्टिक की बोरी खरीद कर लाया।

बाडी को मेड़ और नाली के बीच में लगाया ठिकाने
मृतक के शरीर में पहने हुए कपड़ों को कटर से काटकर अलग कर बोरी में सिर और पैर की तरफ से अलग-अलग दो बोरियों में भरकर कुछ दूरी पर मेड़ और नाली के बीच में डालकर जल्दबाजी में काटे गए कपड़ों को वहीं पर छोड़ कर वापस भाग गया। पुलिस ने आरोपी अमरनाथ को गिरफ्तार कर लिया है।