पंजाब। गांव रामपुरा नारायणपुरा में सड़क पर आवारा पशु को बचाते समय एक ट्रैक्टर-ट्राली सड़क पर आ रहे बच्चों की साइकिल से टकरा गई। इससे साइकिल सवार मासूम की मौत हो गई। मासूम के शव को पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम हेतु सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। जहां वीरवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और पुलिस ने ट्रैक्टर- ट्रॉली चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मासूम बच्चे की मौत के बाद गांव में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार, करीब साढ़े 8 वर्षीय अभिमन्यु पुत्र अनिल कुमार बुधवार शाम को अपने पड़ोसी 13 वर्षीय सुदर्शन के साथ साइकिल के पीछे बैठकर गांव में कहीं जा रहे थे। रास्ते में सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने सड़क पर जा रहे आवारा पशु को बचाने का प्रयास किया, जिससे उसकी ट्रॉली अनियंत्रित होकर बच्चों के साइकिल में टकरा गई। ट्रॉली की टक्कर से सुदर्शन सड़क किनारे गिर गया, जबकि अभिमन्यु ट्राली की चपेट में आने से बुरी तरह से जख्मी हो गया। लोगों ने उसे सरकारी अस्पताल भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना बहाववाला पुलिस ने मृतक बच्चे के पिता के बयान पर अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप
सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ...
सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन
मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज
इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन
खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी
अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं
आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता
वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल
आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
