jhankar
ब्रेकिंग
हरदा की सड़कों पर गड्ढों का ‘राज’, जिम्मेदारों को क्यों नहीं दिख रही बदहाली? सर्व ब्राह्मण समाज ने विपट कॉलोनी के बगीचे में किया पौधारोपण सिराली में बच्चों को संस्कारों से जोड़ने की अनूठी पहल, शंकर मंदिर परिसर में शुरू होगी ‘सनातन संस्कार... शिक्षक दिवस पर गुर्जर समाज की शिक्षिकाओं का सम्मान, बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने की ली शपथ बाइक सवार को बचाने में हरदा के डिप्टी कलेक्टर चोटील, प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी हरदा-टिमरनी विधानसभा को जोड़ने वाली माचक नदी पर पुल तैयार, वर्षों पुरानी समस्या से ग्रामीणों को मिली... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.93 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.38 लाख का माल जब्त मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर, जबलपुर से खंडवा तक हाई अलर्ट, अगले 24 घंटे सबसे भारी 🌊हंडिया में नर्मदा ने पकड़ी रफ्तार: हर घंटे बढ़ रहा जलस्तर, 3 घंटे में 4 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विद्यार्थियों ने सीखी मिट्टी के गणेश प्रतिमा बनाना, पर्यावरण संरक्षण क...

24 घंटों में कोरोना के 3,095 नए केस, 15,208 हुए एक्टिव मरीजों की संख्या |

Coronavirus in India : देश में कोरोना महामारी का खतरा बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,095 नए केस दर्ज हुए हैं। इसके साथ ही एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 15000 पार हो गया है। 15208 मरीजों का इलाज देश के विभिन्न शहरों में चल रहा है।

- Install Android App -

दिल्ली और मुंबई के साथ ही केरल में हालात गंभीर होते जा रहे हैं। गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उच्च स्तरीय बैठक की थी और तैयारियों का जायजा लिया था। केजरीवाल आज भी बैठक करेंगे। वहीं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।
इससे पहले गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया था कि देश में लगभग छह महीने बाद एक दिन में कोरोना के सर्वाधिक 3,016 नए मामले सामने आए हैं। पिछले साल दो अक्टूबर को कोरोना के 3,375 मामले दर्ज किए गए थे।

गुरुवार को सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 13,509 हो गई थी। दैनिक सकारात्मक दर 2.73 हो गई है। साप्ताहिक सकारात्मकता दर 1.71 प्रतिशत है। गुरुवार को कोरोना से 14 लोगों (केरल से आठ, महाराष्ट्र से तीन, दिल्ली से दो, हिमाचल प्रदेश से एक) की मौत हुई थी।