jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

कलेक्टर श्री गर्ग ने खेड़ा में उपार्जन कार्य का जायजा लिया |

हरदा | कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कंचन के साथ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होने हंडिया तहसील के ग्राम खेड़ा स्थित वेयरहाउस का निरीक्षण कर उपार्जन कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री गर्ग ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेयरहाउस में उपार्जन कार्य के दौरान सीसीटीवी कैमरे पर्याप्त संख्या में लगाए जाएं। उन्होंने वहां कार्यरत सभी कर्मचारियों को फोटोयुक्त परिचय पत्र लगाकर उपार्जन संबंधी ड्यूटी करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उप संचालक कृषि श्री एम.पी.एस. चंद्रावत, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एस. बी. वर्मा सहित विभिन्न अधिकारी भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री गर्ग ने उपार्जन के दौरान किसानों के लिए पेयजल और छांव की व्यवस्था करने के लिए भी कहा।

- Install Android App -

ग्राम खेड़ा में पानी की टंकी के निर्माण कार्य का जायजा लिया
कलेक्टर श्री गर्ग ने पुलिस अधीक्षक श्री कंचन के साथ हंडिया तहसील के ग्राम खेड़ा के भ्रमण के दौरान वहां लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा निर्मित कराई जा रही पानी की टंकी का निर्माण कार्य देखा और विभागीय अधिकारियों से गांव में जल जीवन मिशन के तहत संचालित कार्यों के संबंध में जानकारी ली।