jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

 कलेक्टर श्री गर्ग ने लाडली बहना योजना की हितग्राही के फार्म का ऑनलाइन पंजीयन किया | 

हरदा | कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने शुक्रवार को टिमरनी का दौरा कर नगर परिषद द्वारा लाडली बहना योजना के पंजीयन के लिए लगाए गए शिविर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां कार्यरत कर्मचारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कंचन तथा जिला पंचायत के सीईओ श्री रोहित सिसोनिया भी इस दौरान उनके साथ थे।

- Install Android App -

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री गर्ग ने इंदिरा कॉलोनी टिमरनी निवासी राधा मिश्रा का लाडली बहना योजना संबंधित फार्म ऑनलाइन पंजीबद्ध किया। जबकि जिला पंचायत के सीईओ श्री सिसोनिया ने फूलवती बाई का फार्म ऑनलाइन पंजीबद्ध किया। कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत के हाथों अपना फार्म ऑनलाइन पंजीबद्ध होते देख राधाबाई और फूलवती बाइ की खुशी का ठिकाना ना रहा।