jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

कलेक्टर श्री गर्ग ने ग्राम पचौला में आयोजित जीवनम् स्वास्थ्य शिविर का जायजा लिया |

हरदा | कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कंचन के साथ शुक्रवार को जिले के ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होने जिले की हंडिया तहसील के ग्राम पचौला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित जीवनम् स्वास्थ्य शिविर का जायजा लिया और वहां उपस्थित चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ से जानकारी ली। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री गर्ग ने ग्राम पचौला में लाड़ली बहना योजना के लिये आयोजित शिविर का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने वहां उपस्थित कर्मचारियों से योजना के तहत फार्म भरने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली।

- Install Android App -

पचौला में नहर से जल वितरण व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण किया
कलेक्टर श्री गर्ग व पुलिस अधीक्षक श्री कंचन ने पचौला में हंडिया नहर से सिंचाई के लिए जल वितरण व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यपालन यंत्री सुश्री सोनम बाजपेई सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे |