jhankar
ब्रेकिंग
असेंबली ऑफ एमपी जर्नलिस्ट्स: अब्दुल समद को मिली बड़ी जिम्मेदारी, शाहिस्ता परवीन ने दी शुभकामनाएं तमिलनाडु: चेन्नई-मदुरै जा रही प्राइवेट स्लीपर बस में लगी आग, सभी 23 यात्री सुरक्षित हाईवे पर सुबह-सु... पश्चिम बंगाल: बर्धमान की स्पंज आयरन फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 5 कर्मचारी गंभीर घायल भट्टी में विस्फ... हरदा । अब्दुल समद हरदा जिला इकाई के अध्यक्ष नियुक्त ‌।  लखनऊ: शहीद पथ पर फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 8 लोग गिरफ्तार मुजफ्फरनगर: नशीला पदार्थ देकर रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव, 4 पर FIR खातेगांव में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, रथ खींचने के लिए मची होड़ कोलकाता: ED की छापेमारी में मदरसे से 40 लाख कैश और 180 ग्राम सोने के सिक्के बरामद जींद से दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, खुद बनाएगी बिजली और आग लगने पर अपने आप बंद होगा सिस्टम... रायपुर: RRB परीक्षा में नकल, डबल अंडरगारमेंट में छिपाकर ले गया मोबाइल, महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार

गाय को बचाने में पलटी खाकर बिजली के खंभे से टकराई स्लीपर बस, 10 यात्री घायल |

मकड़ाई एक्सप्रेस24इंदौर ।  इंदौर-भोपाल हाईवे पर ग्राम रोलु पिपलिया फाटे के समीप नील गाय को बचाने के चक्कर में एक स्लीपर बस पलटी खा गई, जिसमें 10 लोग घायल हुए। घायलों को सोनकच्छ सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर देवास रेफर किया गया है। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में नील गाय भी घायल हो गई।

वर्मा ट्रैवल्स जबलपुर से इंदौर जा रही बस क्रमांक एमपी 04 पीए 3877 नील गाय को बचाने के चक्कर में रोलु पिपलिया फाटे के समीप पलटी खा गई। बस करीब 20 मीटर दूर जाकर बिजली के पोल से टकराकर रुक गई। घटना की सूचना राहगीरों ने हाईवे पर तैनात डायल 100 को दी। इसके बाद डायल 100 में तैनात पुलिसकर्मी तत्काल घटना स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने बस के कांच फोड़कर यात्रियों को निकाला। डायल 100 ने सोनकच्छ थाने पर सूचना दी, जिसके बाद टीआई नीता देअरवाल दल बल के साथ घटना स्थल पहुंची व घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर देवास रेफर किया।

- Install Android App -

अस्पताल के एमएलसी रजिस्टर के मुताबिक, 10 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें देवास रेफर किया गया है। इसमें लीलावती विश्वकर्मा (60) निवासी तेंदूखेड़ा, चिंटू पासवान, नरेंद्र साहू निवासी बरेली, प्रेम पटेल रायसेन, राजकुमारी तिवारी, नरबदी बाई, प्रेम नारायण तिवारी निवासी देवास, सोनू निवासी बड़वानी, हर्षित धाकड़ निवासी बरेली शामिल है|

दुर्घटना के बाद बस पलटी खाकर विद्युत पोल से टकरा गई, जिसके कारण वह रुक गई। गनीमत यह रही कि, सिंचाई के उपयोग में आने वाली एलटी लाइन रात तीन बजे बंद कर दी गई थी। अगर लाइन चालू रहती तो बस में आग लग सकती थी। पोल के पास ही ट्रांसफार्मर लगा हुआ था, गनीमत रही कि गाड़ी वहां तक नही पहुची।