jhankar
ब्रेकिंग
किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित RTO ई-चालान के नाम पर .APK फाइल भेजकर बैंक खाते साफ कर रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ... हरदा जिला एक नजर में..।

दो सगी बहनों का संदिग्ध अवस्था में मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल व्याप्त है, क्षेत्र में सनसनी फैल गई

गोण्डा। उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां दो सगी बहनों की कथित रूप से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल व्याप्त है। क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। दोनों बहनों का शव संदिग्ध अवस्था में तख्त पर पड़ा मिला है।

- Install Android App -

दरअसल पूरी घटना छपिया क्षेत्र की है। पिता मंगल निषाद ने बताया कि वह खेत में था। घर में उसकी पत्नी शांति देवी, बेटी सुमन, संगीता व बेटा कन्हैया थे। उसका छप्पर का मकान है। रात 10.30 बजे खाना खाने के बाद परिवार के लोग सोने चले गए थे। सुमन और संगीता छप्पर के नीचे एक ही तख्त पर लेटी थीं। भोर में उसकी पत्नी शांति देवी उठीं तो तख्त पर दोनों लड़कियों का शव पड़ा था। दोनों के गले में साड़ी का फंदा कसा था।

पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि क्षेत्र के वासुदेव पुर ग्रांट गांव निवासी मंगल निषाद के फूस के मड़हे में सुमन (18) और संगीता (17) के शव साड़ी के फंदे से कसे तख्त पर पड़े मिले। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।