हरदा : जिले में मतदाता सूची को अद्यतन एवं शुद्धीकरण के लिये बीएलओ व सुपरवाईजर स्तर पर ‘‘मतदाता सूची सशक्तिकरण शिविर’’ आयोजित किये जा रहे है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. सिंह ने बताया कि 25 अप्रैल को विधानसभा क्षेत्र टिमरनी के अंतर्गत ग्राम राजाबरारी के राधास्वामी हायर सेकेण्ड्री स्कूल में शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होने बताया कि इन शिविरों का आयोजन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।
‘‘मतदाता सूची सशक्तिकरण शिविर’’ में स्थानीय निकायों की मतदाता सूची को भी सशक्त बनाने की कार्यवाही की जाएगी। उन्होने बताया कि इन शिविरों का आयोजन मतदाता जनसंख्या अनुपात अनुसार 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों का शतप्रतिशत पंजीयन मतदाता सूची में कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस दौरान आधार नम्बर कलेक्शन से शेष रहे मतदाताओं का आधार नम्बर ईपिक नम्बर के साथ लिंक कराने की कार्यवाही भी की जाएगी। उन्होने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्येक वर्ष में चार अर्हता तिथि अनुसार आगामी अप्रैल, जुलाई व अक्टूबर 2023 में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं के आवेदन अग्रिम रूप से प्राप्त करने की कार्यवाही भी शिविर में की जाएगी।
ब्रेकिंग
हंडिया : बस स्टैंड मार्केट बना ‘अतिक्रमण का अड्डा’! टीन शेड माफिया हावी, छोटे दुकानदारों का दम घुटा—...
हंडिया : सत्तु अमावस्या पर सेवा की मिसाल: पागल बाबा आश्रम के पं.रामकृष्ण दाधीच ने कराया सत्तू वितरण,...
Harda news: मकड़ाई समाचार के संपादक मोहन गुर्जर से गाली गलौज, जान से मारने की धमकी ! सिविल लाइन में...
सिटी बस पास महंगा होने से छात्र नाराज: किराया 600 रुपए हुआ, पास योजना बंद होने से बढ़ें दाम
कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शनः एम्स के सामने चूहा पकड़ने का पिंजरा और कीटनाशक लेकर पहुंचे कार्यकर्ता
56 साल की सुनीता सिंह ने रचा इतिहास, अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा
शादी के लिए चाहिए LPG तो पहले देना होगा कार्ड, सिलेंडर वितरण पर नई व्यवस्था लागू
शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों को CM हाउस घेरने से रोका, भोपाल में पुलिस की सख्ती
जबलपुर के तेवर में बुरादा फैक्ट्री में भीषण आग, मची अफरातफरी
ओंकारेश्वर में शंकराचार्य प्रकटोत्सव की धूम, मोहन यादव ने मांधाता पर्वत पर किया उद्घाटन
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
