jhankar
ब्रेकिंग
ढोलियावाड़ में विद्युत विभाग की कार्रवाई से किसानों में आक्रोश, तीन मोटरें जब्त करने का आरोप हरदा: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बरी, साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट का फैसल... आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग रबी सिंचाई से पूर्व गोंदागांव उपनहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश खुशियों की दास्तां हरदा की अर्चना नागर ने रोसेल फूल से तैयार किया अंतर्राष्ट्रीय बेवरेज ब्रांड ‘बरग... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 16 अक्टूबर को सिराली में लगेगा शिविर मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज कलेक्ट्रेट परिसर में धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न

राष्ट्रीय लोक नृत्यों के कारण ही हमारी देश की धर्म संस्कृति जीवित: कृषि मंत्री कमल पटेल…….

नई दिल्ली में लोक नृत्य के महाकुंभ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए कृषि मंत्री कमल पटेल…………..
नई दिल्ली /भोपाल /हरदा । मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल रविवार को भारत मंच एवं कत्थक धरोहर संस्था के द्वारा नई दिल्ली के कर्तव्य पथ ,इंडिया गेट सेंट्रल विस्ता पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।
कृषि मंत्री कमल पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत मंच और कत्थक धरोहर के द्वारा किए जा रहे इस कार्यक्रम के लिए मैं उन्हें बधाई देता हूं।देशआजादी के 75 वे अमृत महोत्सव की खुशियां मना रहा है।तो वही देश की राजधानी में इस प्रकार के कार्यक्रम का होना अपने आप में मायने रखता है। भारतीय नृत्य जैसे कत्थक, भारतनाट्यम ओडिशी , कुचिपुड़ी,कथकली मणिपुरी, मोहनीअट्टम, आदिवासी और भारतीय लोक नृत्य समृद्ध परंपराओं पर आधारित है। यही लोक नृत्य हमारी देश की धरोहर है। जो हमारी धर्म संस्कृति को जीवित रखे हुए हैं।इस आयोजन को मैं लोक कलाओं की प्रस्तुति का महाकुंभ कहूं तो अतिशयोक्ति नहीं होगी ।

- Install Android App -