jhankar
ब्रेकिंग
जानिए एक नौकरी पर निर्भरता क्यों खतरनाक है नवरात्रि का पांचवा दिन - माँ स्कंदमाता की पूजा का विशेष महत्व खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस का कृषि विभाग में प्रदर्शन, 3 दिन में तालाबंदी की चेतावनी जाखड़ माता मंदिर में नवरात्रि की धूम, महिलाएं रोज दे रही गरबा की प्रस्तुति MP में आज से 4 दिन आंधी-बारिश का दौर, ग्वालियर-चंबल में ज्यादा असर हंडिया में गरबा महोत्सव में सीहोर के एमएलडी ग्रुप ने मारी बाजी ढोलियावाड़ में विद्युत विभाग की कार्रवाई से किसानों में आक्रोश, तीन मोटरें जब्त करने का आरोप हरदा: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बरी, साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट का फैसल... आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग रबी सिंचाई से पूर्व गोंदागांव उपनहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश

हरदा : उचित मूल्य की दुकान में अनियमितता पाये जाने पर एफ.आई.आर. दर्ज 

हरदा : कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग के निर्देश पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी हंडिया श्रीमती नियुक्ति उमाहिया ने ग्राम देवतालाब की शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालक कमल जाट के विरूद्ध कोतवाली पुलिस थाना हरदा में एफआईआर दर्ज करवाई है। उन्होने बताया कि दुकान संचालक कमल जाट द्वारा देवतलाब की उचित मूल्य की दुकान के संचालन में अनियमितता किये जाने की शिकायतें प्राप्त हुई थी, जिनमें दुकानदार द्वारा हितग्राहियो को समय पर राशन नही दिया जाना, दुकान प्रतिदिन नही खोलना तथा स्टॉक में गड़बड़ी जैसी शिकायतें शामिल थी। इन शिकायतों की जांच की गई तो जांच में गेंहू 34.14 क्विंटल कम पाया गया। साथ ही चावल 22.56 क्विंटल कम पाया गया, नमक   2.26 क्विंटल कम पाया गया व शक्कर 32 किलो ज्यादा पाई गई। श्रीमती उमाहिया ने बताया कि स्टॉक में अनियमितता पाये जाने पर यह कार्यवाही की गई है।