मकड़ाई एक्सप्रेस जहानाबाद| शहर में एक अनोखा मामला आया है। जहां एक युवक पर उसके रिश्तेदार जबरन शादी के लिए दबाव बना रहे थे| युवक ने जब शादी से इनकार कर दिया दोस्त मां के साथ मारपीट करने लगे| बताया जा रहा है कि बचाव के लिए पहुंचे उसके पिता के साथ भी मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया|युवक के सिर पर भी ईंट से हमला कर घायल कर दिया||मामला जहानाबाद शहर के पचमहला मोहल्ले का है| पीड़ित युवक इरशाद ने बताया कि उसके रिश्ते में एक लड़की है,जो उससे शादी करने की कोशिश कर रही है| मैंने और मेरे परिवार ने इनकार कर दिया ह| इस बात को लेकर लड़की के दो भाई और पिता ने मेरी मां के साथ मारपीट कर दी. घायल युवक इरशाद को स्थानीय लोगों ने जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया|युवक के माता और पिता को मामूली चोट है, जबकि युवक के सिर पर आठ टांके लगे हैं.
मारपीट के बाद घटना की सूचना जहानाबाद टाउन थाने की पुलिस को दी गई. टाउन थाने के इंचार्ज ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, लेकिन सच्चाई क्या है इसका पता लगाने के लिए पुलिस की टीम घटनास्थल पर तफ्तीश कर रही है|

