jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

अस्पताल में पानी की टंकी में सड़ी लाश मिलने से मचा हड़कंप ,पानी से बदबू आने की मिली थी शिकायत

मकड़़ाई एक्सप्रेस 24 उ.प्र. | वारणसी में कबीर चौरा स्थित शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल में स्थित पानी के टंकी में सड़ी हुई लाश मिलने से हड़कंप मच गया है| इसी पानी की टंकी से मरीजों को पानी सप्लाई की जाती है| पानी में बदबू आने पर टंकी की सफाई शुरू हुई तो टंकी में उतराई हुई लाश मिली| सूचना पाकर पहुंचीं |पुलिस ने लाश को टंकी से बाहर निकलवाकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है| वहीं मामले के गुत्थी सुलझाने के लिए जांच में भी जुट गई है|

पीने के पानी मेें बदबू की शिकायत

- Install Android App -

मंडलीय अस्पताल में बनाई गई यह टंकी लगभग 100 फ़ीट ऊंची है. जिस पर सीमेंट की सीढ़ियां बनाई गई हैं| तो वहीं टंकी के अंदर जाने के लिए लोहे की सीढ़ियां बनी हुई हैं| इस टंकी से ही पूरे अस्पताल को पानी सप्लाई किया जाता है| अस्पताल के प्रमुख चिकित्सक एस. बी. सिंह ने बताया कि गुरुवार की सुबह शिकायत मिली कि पीने के पानी मेें बदबू की शिकायत  मिलने पर इसे साफ करवाने के लिए कमर्चारियों को भेजा गया था |जिन्होंने टंकी में तैरती हुई लाश देखी. लाश कितनी पुरानी है, किसकी है इसका पता नही चल पाया है|

वारदात के खुलासे में जुटी पुलिस

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है| फिलहाल पुलिस लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, ताकि मौत कैसे हुई है इसका पता लग सके. साथ ही साथ इस रहस्यमयी घटना की पहली कड़ी खुल सके| बता दें कि यह अस्पताल वाराणसी का सबसे बड़ा मंडलीय अस्पताल कहा जाता है. जहां आसपास के कई जिलों से मरीज आते हैं|