jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

पुलिस की छापामार कार्यवाही : भारी मात्रा में अवैध पदार्थ,हथियार,20 लाख नकदी बरामद,कई अपराधी गिरफ्तार

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दिल्ली। अपराधियों पर नकेल कसने के लिए उनके अपराधिक रिकार्ड खंगाले जा रहे है। इसके बाद पुलिस द्वारा उनकी छापामार कर धरपकड की जाती है। इसी तारतम्य में बुधवार सुबह.सुबह दिल्ली पुलिस ने आपराधिक गैंग से जुड़े लोगों पर बड़ा एक्शन लिया है। दिल्ली.हरियाणा में आपराधिक गैंग से जुड़े लोगों के 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी और तलाशी अभियान चल रही है। इस अभियान में 20 लाख रुपए से अधिक कैश और हथियार जब्त होने की सूचना मिली है|

आपराधिक गैंग से जुड़े लोगों पर कार्रवाई
तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात अपराधी टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के एक दिन बाद आज दिल्ली पुलिस आपराधिक गैंग से जुड़े लोगों पर कार्रवाई कर रही है। बुधवार सुबह दिल्ली के द्वारका जिले की पुलिस ने 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। मिली जानकारी के अनुसार द्वारका जिला पुलिस एक आपराधिक गिरोह से जुड़े व्यक्तियों पर सुबह.सुबह दिल्ली और हरियाणा में 20 से अधिक स्थानों पर छापेमारी और तलाशी ले रही है। विभिन्न स्थानों से हथियार,, नकदी और अवैध पदार्थ बरामद किया गया है और कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

- Install Android App -

कार्यवाही लगातार जारी

डीसीपी द्वारका एम हर्षवर्धन ने बताया कि द्वारका पुलिस ने विदेश में बैठे बदमाशों और उनके साथियों के ठिकानों पर छापेमारी की है। सोनीपत और झज्जर समेत दिल्ली में कुछ जगहों पर छापेमारी की गई है।पुलिस की यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।