jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

100 पेटी अवैध शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार, शराब की कीमत करीब पांच लाख रुपए

मकड़़ाई एक्सप्रेस 24 खंडवा।बीड़ चौकी पुलिस देर रात गश्त के दौरान अवैध शराब पकड़ी है। पुलिस ने 100 पेटी अवैध शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। शराब की कीमत करीब पांच लाख रुपए बताई जा रही है।

- Install Android App -

मंगलवार रात करीब 2 से 3 बजे के बीच पुलिस ने यह शराब पकड़ी गई है। बीड़ चौकी प्रभारी संतोष सावले ने बताया कि गश्त के दौरान पुनासा की तरफ से मैजिक वाहन को बीड़ चौकी क्षेत्र में रोका गया। पुलिस को देख बदमाश वाहन पलटाने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि वाहन को पकड़कर तलाशी ली गई। वाहन में 100 पेटी देशी शराब मिली है। शराब जब्त कर राजकुमार पुत्र रामनारायण और धर्मेंद्र पुत्र रघु सोलंकी को गिरफ्तार किया है। आरोपितों पर आबकारी एक्ट में केस दर्ज किया है।जब्त शराब  बोतल पर लगे टेग पुनासा के हैं। पुलिस अब ठेकेदार की तलाश में जुट गई है।