jhankar
ब्रेकिंग
MP NEWS: नवीन पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आ... आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू राजस्थान निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा ... आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत, किसान को लाखों का नुकसान,  रानीपुर में आम के पेड़ पर गिरी बि... Aaj ka rashifal आज का राशिफल : जानिए आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह की अनूठी पहल स्वयं के खर्चे से 700 गणेश प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-...

युवती को तीन माह तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, हुई 2 माह की गर्भवती

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बुरहानपुर। अपराधियों  हौसले इतनेे बुलंद है कि अपने घर वापिस आने के लिए बस स्टेंड पहुंची युवती का बस स्टेंड से कुछ युवको द्वारा जबरन अपहरण कर तीन माह तक एक कमरे में बंद रख किया दुराचार। शहर के गणपति थाना क्षेत्र की 19 वर्षीय एक युवती के साथ इंदौर में दरिंदगी का मामला सामने आया है।

- Install Android App -

स्वजनों के मुताबिक इंदौर से बुरहानपुर लौट रही युवती को इंदौर बस स्टैंड से 3 माह पहले कुछ युवक जबरदस्ती उठाकर ले गए थे। उसे एक घर में कैद करके 3 माह तक रखा और दुष्कर्म किया गया। जिसके चलते युवती 2 माह की गर्भवती हो गई है। बताया गया है कि युवती किसी तरह खुद को छुड़ाकर सोमवार को ही अपने घर पहुंची थी।

मंगलवार दोपहर समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक राहुल लोढा से शिकायत की है। साथ ही कलेक्टर भव्या मित्तल को भी घटना से अवगत कराते हुए आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी करने की मांग की है। आरोपित का नाम पीयूष खंडेकर बताया गया है। पीड़ित युवती पढ़ाई के लिए इंदौर गई थी। पुलिस अधीक्षक ने समाज के लोगों को जल्द कार्यवाही का भरोसा दिलाया है। इस मामले में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अजय रघुवंशी का कहना है कि भाजपा ने मध्य प्रदेश को अपराध का गढ़ बना रखा है पीड़ित युवती को जल्द न्याय मिलना चाहिए।