jhankar
ब्रेकिंग
MP में 4-5 अगस्त से फिर हैवी रेन का अलर्ट भोपाल-इंदौर समेत अधिकांश जिलों में आज हल्की बारिश अब मान... इंदौर: 21 अवैध कॉलोनियां घोषित, खसरे में दर्ज होंगी, खरीदी-बिक्री पर रोक जिला प्रशासन की बड़ी कार्र... MSP बढ़ने से मंडी में मूंग की आवक बढ़ी: एक दिन में 477 क्विंटल खरीदी, 4 किमी तक लगी लाइन मासूमों की जान से खिलवाड़: 25 बच्चों को ठूंसकर दौड़ रही स्कूल वैन जब्त आज 2 अगस्त 2026 को हरदा की खास खबरे टिमरनी : टिमरनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 24 घंटे में लूट का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार... बीमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है सात दिवसीय प्रशिक्षण के तहत सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को दिया प्रशिक्षण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखण्ड स्तरीय मासिक बैठक संपन्न इंदौर: पानी की टंकी में मिला युवक का शव, 6 दिन से था लापता दुर्गंध आने पर खुला मामला

बजरंग दल विवाद पर कृषि मंत्री कमल पटेल का कांग्रेस पर पलटवार

कर्नाटक में राष्ट्रवाद बनाम राष्ट्र विरोधियों के बीच चुनाव जनता सबक सिखाएगी: कृषि मंत्री कमल पटेल

जबलपुर /भोपाल प्रदेश के कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने कर्नाटक में कांग्रेस के घोषणा पत्र में बजरंग दल जैसे राष्ट्रवादी संगठन को बैन करने की बात पर कांग्रेस पर पलटवार किया है। कृषि मंत्री कमल पटेल ने जबलपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने राष्ट्र विरोधी काम करने वाले संगठन से राष्ट्रवादी संगठन की तुलना की है। इसका खामियाजा कांग्रेस को कर्नाटक में भुगतना पड़ेगा। कर्नाटक चुनाव में राष्ट्रभक्त, राम भक्त, हनुमान भक्त कांग्रेस को वोट नहीं देगा। कांग्रेस की तुष्टीकरण की नीति के कारण ही आज देश में उनके दल की क्या स्थिति है । यह सर्वविदित है

मंत्री पटेल ने कहा कि कश्मीर में जब देश भक्तों कश्मीरी पंडितों हिंदुओं को भगाया गया तब कांग्रेस कांग्रेस ने एक शब्द भी नहीं बोला विरोध भी नहीं किया लेकिन जब देश में हत्यारों , आतंकवादियों,अलगावादीयो पर कार्यवाई होती है तो इनके पेट में दर्द होता है, घड़ियाली आंसू बहाते हैं, सीने में दर्द होता है, छाती पीटते हैं।इससे देश की जनता समझ गई हैकि कांग्रेस का हाथ किसके साथ है। इसलिए कर्नाटक में राष्ट्रवाद बनाम राष्ट्र द्रोहियों के बीच चुनाव हो रहा है इसलिए राष्ट्रवाद की जीत होगी ।

- Install Android App -