jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले में जनगणना का नया रूप, पहली बार स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल की जानकारी जुटाएंगे पटवारी बलराम जयंती पर किसानों ने की पूजा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन सोना-चांदी के दाम में फिर बदलाव: सोना ₹1.53 लाख के पार, चांदी ₹2.44 लाख प्रति किलो जयपुर में ACB का शिकंजा : 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया SHO, लॉकर से 5 किलो चांदी और सोने के जेवर... सिवनी मालवा में सड़क खुदाई पर बनी सहमति, कांग्रेस का पुतला दहन स्थगित निमाड़ी लोकगीतों पर कलाकारों ने दी मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति पोषण माह में बच्चों व माताओं को संतुलित आहार की दी जानकारी खेत में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म का आरोप, पति को जहर देने का मामला दर्ज 12 घंटे में लूट का खुलासा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल-पैसे व वारदात में प्रयुक्त व... जुलूस में डीजे का शोर… फिर पुलिस की कार्रवाई, दो डीजे वाहन जब्त

मीणा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न, 15 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

अनिल उपाध्याय
खातेगांव

- Install Android App -

खातेगांव मंडी प्रांगण में बुधवार को मीणा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न हुआ।सम्मेलन में कुल 15 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे जिन्हें वरिष्ठ समाज जनों ने आशीर्वाद प्रदान किया।

मीणा समाज के वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल मीणा हरणगांव ने बताया कि समाज का 26 वां सामूहिक विवाह सम्मेलन था। सम्मेलन में कुल 15 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे जिन्हें समाज के वरिष्ठ जन सर्वश्री ओम प्रकाश मीणा गुनास ,सीताराम पटेल काकडकुई, रामअवतार पटेल कोलारी,शिवानंद महाराज बिजल गांव ने वर वधु को आशीर्वाद प्रदान करते हुए दांपत्य जीवन के लिए उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कृष्णकांत मीणा कलवार, कमल मीणा आमला, संतोष मीणा पीपलानानकार, ओमप्रकाश मीणा भवरास, कमलजीत मीणा कोलारी, सचिन मीणा एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में समाज जन मौजूद रहे।