jhankar
ब्रेकिंग
बिग बेकिंग : किराए के मकान में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी ट्रैक्टर खरीदी के चेक बाउंस मामले में बड़ी कार्रवाई - आरोपी को 6 माह की सजा संत कमल किशोर नागर को धमकी भरे पत्र का मामला गरमाया, निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग किसानों की आवाज: किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञ... गुर्जर युवा संसद’ का सफल आयोजन, सामाजिक नेतृत्व, शिक्षा और रोजगार पर हुआ मंथन गणपति बप्पा के आगमन से बाजारों में रौनक, दुकानों पर सजे मोदक लड्डू हरदा में गणेश उत्सव की धूम - भक्ति और उत्साह में डूबा शहर चारूवा में गणेशोत्सव की धूम, पंडालों में गूंजा 'गणपति बप्पा मोरया हरतालिका तीज पर रातभर गूंजे भजन, सुबह नदी में किया फुलेरा विसर्जन विधि-विधान से की गणेश जी की स्थापना

छिपाबड़ : मंदिर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक की मौत

हरदा छिपाबड़ : शुक्रवार को खिरकिया तहसील मुख्यालय के आनंद नगर के रहने वाले शांतिलाल पिता राधेश्याम राठौर उम्र करीब 50 साल अपने घर से मंदिर पैदल जा रहा था। इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर के कारण युवक का डिवाइडर से सिर टकरा जाने से शांतिलाल को गंभीर चोट आई ।

- Install Android App -

घटना की जानकारी लगते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिरकिया में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर चोट आने के चलते उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। इसी दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड दिया।
अस्पताल चौकी पुलिस ने मृतक के परिजनों से बयान लेकर शव के पीएम किया। शव परिजनों को सौप दिया ।

हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक धार्मिक प्रवृत्ति का था प्रतिदिन मंदिर में सेवा देने के लिए कुछ समय जाता था। स्व सहायता समूह में मजदूरी का काम करता था।