हरदा : ‘माँ तुझे प्रणाम’ योजना के तहत खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 10 जून तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सुश्री उमा पटेल ने बताया कि योजना के आवेदन विभागीय वेबसाईट www.dsywmp.gov.in या कार्यालय जिला खेल और युवा कल्याण विभाग नेहरू स्टेडियम हरदा से प्राप्त कर 10 जून 2023 तक जमा कर सकते है। आवेदन के साथ पासपोर्ट साईज दो फोटो, जन्म प्रमाण पत्र अथवा बोर्ड की अंकसूची, संबंधित विधा का प्रमाण पत्र, स्वयं के बैंक खाते की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है।
खेल अधिकारी सुश्री पटेल ने बताया कि माँ तुझे प्रणाम योजना का प्राथमिक उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र की सीमाओं के प्रति आदर का भाव विकसित करना, भारत की अंतराष्ट्रीय सीमा पर सैन्य गतिविधियों तथा दिनचर्या से अवगत कराना तथा राष्ट्र के प्रति समर्पण, नेतृत्व विकास पर मार्गदर्शन दिया जाना है। योजना के तहत भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं में से किसी एक स्थल की अनुभव यात्रा के लिये विकासखंड स्तर से 10 युवाओं 5 युवक एवं 5 युवतियों का चयन किया जाएगा, जिसमें 1 एन.सी.सी., 1 एन.एस.एस., 1 खिलाड़ी, 1 मेघावी छात्र, 1 स्काउट के युवा, जिनकी आयु 31 दिसंबर 2023 की स्थिति में 15 से 25 वर्ष तक हो, जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा लॉटरी के माध्यम से चयन किया जावेगा। पूर्व में अनुभव यात्रा पर भेजे गये युवाओं का चयन नहीं किया जावेगा। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय जिला खेल और युवा कल्याण विभाग नेहरू स्टेडियम हरदा में सम्पर्क कर सकते है।
ब्रेकिंग
हंडिया में अतिक्रमण का विस्तार, कार्रवाई का इंतजार!
शरद पूर्णिमा पर अस्थमा-दमा के रोगियों को मिलेगी विशेष आयुर्वेदिक औषधि - टिमरनी
आज से तीन दिन बंद रहेगी कृषि उपज मंडी
अमिताभ बच्चन को जान से मारने की धमकी से मुंबई में हड़कंप, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
फीस के लिए TC और मूल दस्तावेज रोकना गैरकानूनी - राजस्थान हाईकोर्ट
हरदा ब्रेकिंग: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, अस्पताल के वार्ड में भी भिड़े दोनों पक्ष!
नवजात को लावारिस छोड़ने के मामले में युवती व उसकी मां पर मामला दर्ज, कई सवालों के नहीं मिल रहे जवाब !
अबगाँवकला एवं रन्हाईकला में बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न
कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानों का सघन निरीक्षण, बीज के 42 नमूने लिए
नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे पहुंचे,राम वाटिका शिवराज पार्क मल्टी का किया निरीक्षण
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
