हरदा : देवीधाम सलकनपुर में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय देवी लोक महोत्सव में भाग लेने के लिए नागरिक ऑनलाइन पंजीयन के अतिरिक्त व्हॉट्सएप से भी पंजीयन कर सकते है। पंजीयन की अंतिम तारीख 27 मई 2023 है। प्रतियोगिताओं में पंजीयन के लिए व्हॉट्सएप नंबर 9303628757 पर निर्धारित क्रम में जानकारी भेज कर पंजीयन करा सकते है। व्हॉट्सएप पर प्रतियोगिता में आवेदन के लिए आवेदक का पूरा नाम, पिता अथवा पति का नाम, लिंग, उम्र, मोबाइल नंबर, आवेदक का पता वार्ड, ग्राम पंचायत, शहरी अथवा ग्रामीण, ग्रामीण क्षेत्र या शहरी क्षेत्र का नाम, जिला तथा प्रतियोगिता में ग्रुप के कुल सदस्यों की जानकारी दर्ज करना होगी।
देवी लोक महोत्सव में 29 मई को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रथम पुरूस्कार 25 हजार रूपए, द्वितीय 21 हजार रूपए, तृतीय पुरस्कार 11 हजार रूपए एवं 10 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। कलश एवं पूजा की थाली सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 25 हजार रूपए, द्वितीय पुरस्कार 21 हजार, तृतीय पुरस्कार 11 हजार रूपए एवं 10 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार मिलेगा। इसी तरह मिट्टी के दीए सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 25 हजार रूपए, द्वितीय 21 हजार, तृतीय 11 हजार एवं 10 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
देवीलोक महोत्सव में महिला भजन मंडल द्वारा भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रथम पुरस्कार एक लाख 51 हजार रूपए, द्वितीय पुरस्कार एक लाख रूपए, तृतीय पुरस्कार 51 हजार एवं 50 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। देवीलोक महोत्सव में 6 से 12 वर्ष की बालिकाओं एवं 12 से 18 वर्ष की बालिकाओं के लिए माता का श्रंगार प्रतियोगिता अलग-अलग आयोजित होगी जिसमें प्रथम पुरस्कार 25 हजार, द्वितीय एवं 21 हजार तथा तृतीय पुरस्कार 11 हजार एवं सभी प्रतिभागियों को उपहार प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिताओं के पश्चात 51,000 दीपक का प्रज्ज्वलन किया जाएगा।
ब्रेकिंग
हरदा जिले में जनगणना का नया रूप, पहली बार स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल की जानकारी जुटाएंगे पटवारी
बलराम जयंती पर किसानों ने की पूजा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
सोना-चांदी के दाम में फिर बदलाव: सोना ₹1.53 लाख के पार, चांदी ₹2.44 लाख प्रति किलो
जयपुर में ACB का शिकंजा : 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया SHO, लॉकर से 5 किलो चांदी और सोने के जेवर...
सिवनी मालवा में सड़क खुदाई पर बनी सहमति, कांग्रेस का पुतला दहन स्थगित
निमाड़ी लोकगीतों पर कलाकारों ने दी मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति
पोषण माह में बच्चों व माताओं को संतुलित आहार की दी जानकारी
खेत में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म का आरोप, पति को जहर देने का मामला दर्ज
12 घंटे में लूट का खुलासा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल-पैसे व वारदात में प्रयुक्त व...
जुलूस में डीजे का शोर… फिर पुलिस की कार्रवाई, दो डीजे वाहन जब्त
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |

