jhankar
ब्रेकिंग
एमपी के 10.54 लाख किसानों के खातों में पहुंचे फसल बीमा के 1460 करोड़ रुपये हंडिया : मां नर्मदा की नगरी में प्लास्टिक की 'नो एंट्री', सीईओ अंजली जोसेफ खुद उतरीं मैदान में... अब... नेता प्रतिपक्ष पर लगाए गए आरोप भाजपा की सुनियोजित साजिश, निष्पक्ष जांच तक कांग्रेस करेगी परिषद बैठको... एमपी में खुलेंगे 45 नए नर्सिंग कॉलेज, मिलेंगी 30 हजार सीटें: मान्यता प्रक्रिया शुरू हरदा के सनफ्लावर स्कूल में दस्तावेजों का खेल! मार्कशीट में फेल, टीसी में पास; डीईओ से जांच की मांग नरसिंहपुर हादसा: हाईवे किनारे सेल्फी ले रहे 6 दोस्तों को हाईवा ने कुचला, सभी की मौत भोपाल में मंत्री परिषद की बैठक: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता को मंजूरी, इस्लामनगर में लिया ऐति... नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान  वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक में टक्कर के बाद लगी आग, 6 लोगों की मौत 36 घंटे में रहटगांव पुलिस की बड़ी सफलता: अपहृत 13 वर्षीय बालिका सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

AIIMS नर्सिंग भर्ती परीक्षा का पेपर लीक, छात्रों ने की शिकायत

देशभर के 19 एम्स व केंद्र सरकार के अस्पतालों में नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति के लिए एम्स दिल्ली ने परीक्षा आयोजित की थी। इसके तहत 3055 नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति होनी थी।

नई दिल्ली। AIIMS में तीन जून को नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति के लिए हुए पेपर के लीक होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में छात्रों ने मेल करके प्रशासन को शिकायत दी है। वहीं इस मामले में प्रशासन का कहना है कि किसी भी मुद्दे पर जांच करने के बाद ही स्पष्ट जानकारी दे पाएंगे। दरअसल, देश भर के 19 एम्स व केंद्र सरकार के अस्पतालों में नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति के लिए एम्स दिल्ली ने परीक्षा आयोजित की थी। इसके तहत 3055 नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति होनी थी। इसके लिए विभिन्न शहरों में नर्सिंग अधिकारी भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा (एनओआरसीईटी) आयोजित की थी। यह परीक्षा ऑनलाइन हुई थी।

- Install Android App -

परीक्षा केंद्र के अंदर फोन ले जाना मना था, बावजूद इसके परीक्षा पेपर से 20 वैकल्पिक सवालों का स्क्रीनशाट बाहर वायरल हो रहा है। राजस्थान के नागौर के रहने वाले विकास दुखिया नामक छात्र ने बताया कि परीक्षा केंद्र में मोबाइल ले जाने की स्वीकृति नहीं होने के बावजूद पेपर का स्क्रीनशॉट बाहर आना गंभीर सवाल है।

परीक्षा में वही सवाल पूछे भी गए थे जो स्क्रीनशॉट के पेपर पर दिख रहे हैं। विकास ने बताया कि परीक्षा में सुरक्षा के इतने कड़े इंतजाम होते हैं कि छात्रों को रफ करने के लिए भी कोई कागज अंदर ले जाने नहीं दिया जाता है। ऐसी स्थिति में पेपर का स्क्रीनशॉट बाहर आना गंभीर मामला है। इसे लेकर ईमेल करके एम्स के निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास व सब डीन (परीक्षा) को शिकायत की है।मामले पर एम्स प्रशासन का कहना है कि हम जांच करेंगे कि पेपर का स्क्रीनशॉट बाहर कैसे आया। परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जाएगा।