jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर में ‘स्वच्छ इंदौर, स्वस्थ इंदौर महाअभियान 2.0’ की शुरुआत भोपाल : VIT भोपाल में टाइफाइड का कहर, 40+ छात्र संक्रमित महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों के सशक्तिकरण के लिये प्रदेश में संवेदनशील और दूरदर्शी नीतियां- मुख्यमंत्... मध्यप्रदेश में बढ़ी गर्मी, 30 अप्रैल तक स्कूलों की छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी किया आदेश मणिपुर में भड़की हिंसा, गोलीबारी में 3 की मौत जेल लोक अदालत का आयोजन 26 अप्रैल को आंगनवाड़ी केन्द्र पर महिला जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न जिला जेल हरदा में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं विधिक सहायता शिविर सम्पन्न विश्व मलेरिया दिवस पर विविध गतिविधियों का हुआ आयोजन स्लॉट बुकिंग की सुविधा 30 अप्रैल से बढ़ाकर 9 मई 2026 तक

मुठभेड़ : मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोेपी की पुलिस से हुुई मुठभेड़

कन्नौज में एक लाख रुपए के वांछित आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। आरोपी के ऊपर मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगा है।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उत्तर प्रदेश| कन्नौज में एक लाख रुपए के वांछित आरोपी ने पुलिस को देखते ही फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लगी। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी के ऊपर मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म और हत्या के कई मामले दर्ज हैं।

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली 12 वर्षीय बच्ची दिवाली पर मिट्टी के खिलौने खरीदने घर से निकली थी। रास्ते में रामजी वर्मा निवासी खुदागंज फर्रुखाबाद उसे उठाकर झाड़ियों में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और ईंट से कुचल कर मरणासन्न कर दिया। घटना 24 अक्टूबर 2022 की है। आरोपी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास में थी। जिसके ऊपर एक लाख रुपए का इनाम भी घोषित कर दिया गया है।

- Install Android App -

गुरसहायगंज पुलिस शुक्रवार की सुबह गश्त पर थी। उसी समय मलिकपुर के पास रामजी वर्मा खड़ा दिखाई पड़ा। पुलिस ने पूछताछ की तो रामजी वर्मा ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में राम जी के पैर में गोली लगी। जिससे वह घायल हो गया। बाद में पुलिस ने घेराबंदी करते हुए राम जी को गिरफ्तार कर लिया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।