jhankar
ब्रेकिंग
विराट कोहली का प्रेमानंद महाराज आश्रम पर बड़ा बयान - 5 करोड़ वाले आरोप पर बोले - आस्था से जाता हूं, ... ₹10 करोड़ के बस स्टैंड में घटिया निर्माण का आरोप, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने खोला मोर्चा कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया राम वाटिका का निरीक्षण  खबर और जनपद सदस्य की पहल धर्मकुंडी के मौत वाले मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर सिवनी मालवा में DJ पर लगा पूर्ण बैन एसडीम विजय राय ने धारा 163 के तहत जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश आज का सुविचार - तूफानों में ही होते हैं रोशन चिराग जानिए मध्य प्रदेश में आज मौसम : दिन में चढ़ती तेज धूप और रात में ठंडक, जानें भोपाल-इंदौर समेत हरदा-... बिग ब्रेकिंग - दिल्ली-NCR में देर रात भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड में था केंद्र, लोगों में दहशत नोएडा के DLF मॉल में घी-तेल चोरी का मामला - पुलिस जांच में नया मोड़ हरदा में स्वामित्व योजना की रजिस्ट्री ठप तहसीलदार-नायब तहसीलदारों ने भी जताई असहमति

सड़क दुर्घटना- चारपहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मारी 5 लोगो की मौत

तेज गति से वाहन चलाने पर वह अनियंत्रित हो जाता है,  ऐसे में सड़क दुर्धटना होती और जानमाल का नुकसान होता है।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उत्तर प्रदेश| शाहजहांपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों की भीषण हादसे में मौत हो गई। जबकि 1 साल की बच्ची जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। हादसे के समय एक ही बाइक पर 6 लोग सवार थे।

- Install Android App -

शाहजहांपुर के सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में शुक्रवार तड़के दिल दहलाने वाला हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार 6 में से 5 लोगों की मौत हो गई तथा एक साल की एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। मरने वालों में पति, पत्नी, एक बेटा, एक बेटी और साली शामिल है। सभी लोग एक ही बाइक से हरदोई के शाहाबाद से विवाह समारोह में शामिल होकर अपने घर जैतीपुर के गांव सलेमपुर जा रहे थे।

जैतीपुर क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी रघुवीर 28 वर्षीय, पत्नी ज्योति 25 साल, बेटा कृष्णा 5 साल, अभी 3 साल, साली जूली 35 साल, एक साल की बेटी आराध्या एक ही बाइक से शाहाबाद के दलेलनगर निवासी श्याम सिंह की बेटी गुड्डी की शादी में शामिल होने गुरुवार को गए थे।शुक्रवार तड़के घर लौटते समय सेहरामऊ दक्षिणी के समीप किसी चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे रघुवीर, ज्योति, कृष्णा, अभी, जूली की मौत हो गई। वही जूली की बेटी आराध्या बाल-बाल बच गई। हादसे की सूचना परिजनों को दी गई जिससे परिवार में कोहराम मच गया।